फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP will form the next government in the state: Pankaj Singh

प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी: पंकज सिंह

Mon, 03 Oct 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
BJP will form the next government in the state: Pankaj Singh
प्रदेश महामंत्री ने बृज क्षेत्र युवा सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
सपा, बसपा और कांग्रेस लड़ रही हैं अस्तित्व बचाने की लड़ाई
प्रदेश महामंत्री ने बृज क्षेत्र युवा सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश का युवा भाजपा के पक्ष में खड़ा हो रहा है। उधर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पाटी और कांग्रेस तो अपना अस्तित्व बचाने को लड़ रही हैं। 
पंकज सिंह रविवार को बाईपास रोड स्थित एक मैरिज होम में ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों के युवा सम्मेलन और बूथ सम्मेलनों के लिए आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार अपनी छवि बदलने की कोशिश में छवि को और खराब कर रही है। कभी दागी मंत्रियों को बाहर किया जाता है तो तभी उन्होंने दोबारा गद्दी सौंप दी जाती है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी पर  कहा कि मोदी ने पहले ही कह दिया था कि जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा और यह उन्होंने करके दिखा दिया। चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी का पानी रोकने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर भरोसा रखिए। राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के जवानों के लिए भी किया और किसानों के लिए भी। राहुल गांधी की पार्टी ने देश में सबसे अधिक राज किया है। देश के जो हालात उन्हें सुधारने में कुछ समय लगेगा। 
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा हमें मोदी सरकार की नीतियों को इन सम्मेलनों के माध्यम से जनता तक पहुंचाना हैै। ब्रज क्षेत्र बूथ प्रबंधन प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि दो अक्टूबर से 21 अक्तूबर तक ब्रज क्षेत्र की 65 विधान सभाओं में बूथ सम्मेलन होंगेे। सम्मेलन प्रभारी मनोज राघव, प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, अनिल चौधरी, श्याम भदौरिया, मनोज राघव, मनीष गौतम, हरीश चौधरी, शरद चौहान, विजय राठौर, नवीन गौतम, जयसिंह प्रधान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षामंत्री छह को आगरा में 
रक्षामंत्री मनोहर परिकर छह अक्तूबर को आगरा आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के मुताबिक वह जीआईसी मैदान में भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी होंगे।

रक्षामंत्री का कार्यक्रम अचानक आने से भाजपा के स्थानीय संगठन में खलबली मच गई है। शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने मंगलवार को दोपहर तीन बजे सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष में पार्क में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा होगी। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया है। बताया जा रहा है कि जीआईसी मैदान में इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार की संख्या में कार्यकर्ता जुटाए जाएंगे। पीओके में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने में अहम भूमिका निभाने वाले रक्षामंत्री का शहर के विभिन्न चौराहों पर स्वागत भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed