फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पलटवार: आगरा में राष्ट्रगान के विरोध पर भड़की भाजपा, बोली- यूपी में सीएम योगी, यहां नहीं चलेगी तालिबानी सोच

Sun, 22 Aug 2021 07:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
BJP warns Taliban ideologues over agra shahar mufi case
15 अगस्त को जामा मस्जिद में फहराया गया था तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
आगरा की शाही जामा मस्जिद में राष्ट्रगान और तिरंगा फहराने का विरोध करने वालों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तालिबानी सोच बताया है। उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडिल पर एक वीडियो जारी किया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है कि तालिबानी सोच वाले ये याद रखें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। यहां तालिबानी सोच नहीं चलेगी। वीडियो में आगरा में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की घटना का जिक्र है।


संबंधित खबर- आगरा में जुलूस निकालने का मामला: ओवैसी की पार्टी का पदाधिकारी गिरफ्तार, तीन मुकदमों में है नामजद


बता दें कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को शाही जामा मस्जिद के अंदर झंडारोहण किया गया था। राष्ट्रगान भी गाया गया था। शहर मुफ्ती मजदुल खुबैब रूमी के बेटे हम्मदुल कुद्दुस ने मस्जिद के अंदर राष्ट्रगान का विरोध किया था। अगले दिन शहर मुफ्ती का एक ऑडियो वायरल हुआ, इसमें उन्होंने राष्ट्रगान को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इससे लोगों में आक्रोश पनप गया। 

BJP warns Taliban ideologues over agra shahar mufi case
मंटोला में जुलूस निकालते लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष असलम कुरैशी ने शहर मुफ्ती और उनके बेटे के खिलाफ थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के विरोध में 19 अगस्त को मंटोला से कलक्ट्रेट तक जुलूस के रूप में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। असलम कुरैशी पर कार्रवाई की मांग की थी। 
BJP warns Taliban ideologues over agra shahar mufi case
थाना नाई की मंडी - फोटो : अमर उजाला

इस जुलूस का वीडियो वायरल हो गया था। इस पर पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए। इसमें दो मंटोला और एक नाई की मंडी थाने में लिखा गया। इसमें नामजद आरोपी नई आबादी न्यू आगरा निवासी इदरीश है। वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लीन (एआईआईएम) का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP warns Taliban ideologues over agra shahar mufi case
आरोपी इदरीश - फोटो : अमर उजाला
शहर मुफ्ती पर दर्ज मुकदमे के विरोध में भीड़ जुटाकर जुलूस निकालने के मामले में आरोपी इदरीश को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि इदरीश ने भीड़ जुटाई थी। सोशल मीडिया पर मैसेज डाला था। जुलूस निकाला था। 
विज्ञापन
BJP warns Taliban ideologues over agra shahar mufi case
भाजपा ने शेयर किया वीडियो - फोटो : अमर उजाला
इस मामले को लेकर यूपी भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडिल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान में जिस तरह से तालिबानी आतंकियों ने उनके झंडे उतारे थे, वैसा ही आगरा में तालिबानी सोच वालों ने उसे दोहराने की कोशिश की, लेकिन ऐसे लोग अच्छी तरह से जान लें कि यूपी में योगी सरकार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed