फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP wants to win elections by showing fear of bulldozer

Agra News: बुलडोजर का भय दिखाकर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा

Fri, 16 Aug 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 16 Aug 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to win elections by showing fear of bulldozer
करहल में पहुंची सांसद डिंपल को सम्मानित करते कार्यकर्ता।
करहल (मैनपुरी)। शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बुलडोजर का भय दिखाकर चुनाव जीतना चाहती है। इसके लिए प्रशासन का भी चुनाव में गलत इस्तेमाल किया जाता है। दावा किया कि अब ऐसा नहीं होगा प्रदेश में जनता सपा के साथ खड़ी है। उप चुनाव में सपा को ही जीत मिलेगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश के लोग भाजपा की नीतियों के खिलाफ है। कोलकाता में बलात्कार के बाद हत्या के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। कन्नौज में हुई घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा महिलाओं के हक की लड़ाई में महिलाओं का साथ देगी। उन्होंने भाजपा पर महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कन्नौज में हुए दुष्कर्म कांड के आरोपी नवाब सिंह को सांसद डिंपल यादव का प्रतिनिधि बताए जाने के सवाल पर उन्होंने इसे निराधार बताया। कहा कि वह 2019 में चुनाव हार गई थीं। जिनकी आप बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी का इस व्यक्ति से काफी समय से रिश्ता नहीं रहा है। वह लगातार भाजपा के संपर्क में थे, और उनके संबंध भी भाजपा के लोगों से ही थी। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप की बजाए दोषी को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सहायता दिए जाने के सवाल पर उन्होंने इसे सही ठहराया। कहा सरकार के इस के इस फैसले पर पूरा देश साथ है। एक देश एक चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जनता के साथ धोखा है। इस दौरान पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, चेयरमैन अब्दुल नईम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed