{"_id":"61f8f389b8e69f64880802bf","slug":"bjp-state-president-swatantradev-singh-worshiped-in-danghati-temple-govardhan-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दानघाटी मंदिर में की पूजा, कहा- गिरिराजजी से जीत का आशीर्वाद लेने आया हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दानघाटी मंदिर में की पूजा, कहा- गिरिराजजी से जीत का आशीर्वाद लेने आया हूं
Tue, 01 Feb 2022 02:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:17 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दुग्धाभिषेक कर गिरिराज जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के सुशासन से भाजपा प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक करते स्वतंत्रदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मंगलवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने यहां दानघाटी मंदिर में दूध-दही, देशी घी और गंगाजल आदि से गिरिराज प्रभु का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश में चुनाव चल रहा है, गिरिराज जी से आशीर्वाद लेने आया हूं, मोदी-योगी के सुशासन की मुरीद जनता प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाए, यह आशीर्वाद लेने गिरिराजजी धाम आया हूं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों को किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री बीमा योजना, स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल रहा है। 15 करोड़ लोगों मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है। प्रदेश के तीस हजार गावों में स्वच्छ जल पहुंचाया गया है। हर घर में बिजली कनेक्शन दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब शिक्षा और चिकित्सा मुफ्त करनी है, इसके लिए प्रचंड बहुमत के साथ योगी सरकार दोबारा आए। इसलिए गिरिराजजी का आशीर्वाद लेने आया हूं। इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह राणा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान नन्दकिशोर कुंतल, मुकेश गौतम, हीरा सिंह कुंतल, सियाराम, हरिओम, कान्हा शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन