फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp state president swatantra dev singh reviewed the organization with representatives of agra division

मिशन 2022: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने आगरा मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ की संगठन की समीक्षा

Wed, 30 Jun 2021 10:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 30 Jun 2021 10:08 PM IST
सार

स्वतंत्रदेव का स्वागत करने और उनसे मुलाकात करने के लिए मंडलभर के भाजपाइयों ने सुबह से ही सर्किट हाउस पर डेरा जमा लिया था। यहां सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इकट्ठे थे। कोविड गाइड लाइन का पालन करना ही भूल गए। शाम तक यहां काफी संख्या में भीड़ जमा रही। 

विज्ञापन
bjp state president swatantra dev singh reviewed the organization with representatives of agra division
स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में आगरा मंडल के सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिशन 2022 के तहत विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें। प्रत्येक बूथ कोरोना मुक्त बनाने की दिशा में वांलिटियर्स बनाकर कार्य करें। कहा कि जिला पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में भी गांव-गांव भाजपा की सरकार बनवानी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्रों तक पहुंचवाने में मदद करें, ताकि गरीबों को उनका हक मिल सके। 
विज्ञापन


कहा कि जनता के बीच रहकर समस्याएं सुनें और निराकरण करें। अपने क्षेत्रों में जाकर काम करें। प्रदेशाध्यक्ष ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के सांसद, विधायकों, जिला व शहर अध्यक्षों के साथ ही ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों से भी आगामी चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष ने जिलों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। दूसरी ओर, आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने भी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अलीगढ़ कांड का जिक्र करते हुए अवैध रूप से शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक दूरी भूले कार्यकर्ता
स्वतंत्रदेव का स्वागत करने और उनसे मुलाकात करने के लिए मंडलभर के भाजपाइयों ने सुबह से ही सर्किट हाउस पर डेरा जमा लिया था। यहां सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इकट्ठे थे। कोविड गाइड लाइन का पालन करना ही भूल गए। शाम तक यहां काफी संख्या में भीड़ जमा रही। 

निधन पर शोक जताने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष
बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के यहां शोक जताने पहुंचे। वह जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह के घर उनके पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे। इसके बाद भाजपा कोषाध्यक्ष रमाशंकर गोयल लल्ला बाबू के निधन पर उनके घर, सुभाष बोहरा, तपेश शर्मा, ब्रज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवल तिवारी के भाई की मृत्यु पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। 


बैठक में यह रहे शामिल 
बैठक में राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, जिला प्रभारी पूनम बजाज, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, अंजुला माहौर, विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, मथुरा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद के मानवेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, लक्ष्मीनारायण चौधरी, राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पूरन प्रकाश आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed