फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP state president Bhupendra Singh Chowdhary addressed the workers in Mainpuri

मैनपुरी उपचुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा- घर-घर जाकर करें संपर्क

Thu, 24 Nov 2022 03:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Nov 2022 03:07 PM IST
सार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा और भाजपा के नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को किशनी में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Singh Chowdhary addressed the workers in Mainpuri
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लोकसभा उपचुनाव में सपा और भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। इसके चलते बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने किशनी और करहल में बूथ अध्यक्ष और सेक्टर संयोजकों को संबोधित किया। इस दौरान वे पूर्व सरकारों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थीं, लेकिन भाजपा सरकार जनता के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन


किशनी के दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भोगांव और किशनी विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजकों का जीत के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिन सरकारों में संकट मोचन मंदिर अयोध्या, लखनऊ कचहरी में विस्फोट हुए थे, आरोपियों के मुकदमों को तत्कालीन सरकारों ने वापस करने का काम किया था। पिछली सरकारें दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थीं। केंद्र की नरेंद्र मोदी व यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हर वर्ग का विकास किया। इसके कारण आज जनता में भाजपा की लहर चल रही है। भाजपा में परिवारवाद नहीं है, लेकिन सपा मुलायम के बाद अखिलेश और अब डिंपल पर आकर रुक गयी है। वहां एक ही परिवार के लोग अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। सम्मेलन में फरैंजी प्रधान रणवीर शाक्य व जटपुरा प्रधान सुवानल्लाह अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने रामनामी पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


वहीं करहल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य को पूरा करने का काम किया। समाजवादी पार्टी ने विकास में भी भेदभाव किया। सबका साथ सबका विकास का संकल्प केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरा कर रही है। मैनपुरी सीट कभी न जीत पाने की आप सबके मन में जो टीस है उस इतिहास को इस बार जनता बदल देगी। परिवारवाद के हम आलोचक हैं और इसे मिलकर दूर करेंगे। एक बार भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को काम करने का अवसर जरूर देने की उन्होंने अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करहल और जसवंतनगर में आएंगे योगी आदित्यनाथ 

किशनी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि करहल और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होनी है। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करें। हर हाल में तीन दिसंबर तक घर-घर पर्ची वितरित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान खेलकूद मंत्री गिरीश यादव, प्रदेश महामंत्री व ब्रज प्रांत प्रभारी अश्वनी त्यागी, ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, एटा सांसद राजवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज प्रिया शाक्य ने भी संबोधित किया।

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अनुराग पांडे, रमाशंकर तिवारी, प्रियरंजन आशू दिवाकर, प्रदीप तिवारी, राहुल राठौर, मनेश चौहान, अनिल मिश्रा, ओमजी दुबे, जीतू सिसौदिया, विशाल बाल्मीकि, नीरज पांडेय, रमेश चंद्र गुप्ता, हृदेश शाक्य, सूर्यप्रताप चौहान, आदेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed