फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP's National General Secretary Arun Singh reached Mathura

Mathura: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह बोले- संतों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं राजस्थान की कांग्रेस

Sun, 24 Jul 2022 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 04:12 PM IST
सार

भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री संत रमेश बाबा के आश्रम पर भी जाएंगे। यहां से दिल्ली पहुंचकर भाजपा नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट भी देंगे।

विज्ञापन
BJP's National General Secretary Arun Singh reached Mathura
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संतों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। संत और पर्यावरण विरोधी बताते हुए कहा कि संतों का अपमान भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। संत विजय दास महाराज की कुर्बानी जाया नहीं जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान की जनता इसका बखूबी जवाब देगी। 
विज्ञापन


रविवार को डीग जाने से पहले मथुरा में राष्ट्रीय महामंत्री ने यह बातें कहीं। अरुण के नेतृत्व में बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, पूर्व डीजीपी राज्यसभा सदस्य ब्रजलाल और सीकर के सांसद डॉ. सुमेधानंद सरस्वती ने पसोपा में अनशन और आत्मदाह स्थल पर पहुंचकर संत विजयदास महाराज को नमन किया। टीम ने आदिब्रदी की पहाड़ियों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपेंगे। उधर, अलवर के भाजपा सांसद बालक नाथ ने गोवर्धन के महात्यागी आश्रम पहुंचकर संतों से चर्चा की। आरोप लगाया कि संत को आत्मदाह के लिए विवश किया गया। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उधर, सामाजिक संगठनों व अन्य संतों ने कांग्रेस सरकार की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed