{"_id":"579bb1a54f1c1baf4521e067","slug":"bjp-s-dalit-love-stonewalling-of-the-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के ‘दलित प्रेम’ पर मौसम का अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के ‘दलित प्रेम’ पर मौसम का अड़ंगा
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
भ्ााजपा लाोगाो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की धम्म चेतना यात्रा के माध्यम से दलित समाज को जोड़ने के प्रयासों पर मौसम ने खलल डाल दिया है। बारिश की वजह से सभास्थल परिवर्तन के 24 घंटे बाद ही मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। उनकी जगह अब राष्ट्रीय महामंत्री ओर धम्म चेतना यात्रा के संयोजक अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य यात्रा का स्वागत करेंगे।
अमित शाह 31 जुलाई (रविवार) को धम्म चेतना यात्रा का स्वागत करने और सभा को संबोधित करने के लिए आगरा आ रहे थे। सभा के संयोजक विजय दत्त पालीवाल के अनुसार, जलभराव की वजह से शाह का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। बता दें कि बीते गुरुवार को बारिश के चलते सभा का स्थान परिवर्तित कर कोठी मीना बाजार मैदान की बजाय कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर कर दिया था। सूत्रों की मानें तो कार्यक्रम स्थल परिवर्तन के साथ ही अमित शाह का न आना भी तय हो गया लेकिन किरकिरी से बचने और सभा में भीड़ प्रभावित न होने की वजह से इसकी घोषणा नहीं की गई थी। वहीं, धम्म चेतना यात्रा के माध्यम से दलित समाज को जोड़ने में लगे स्थानीय नेताओं को काफी धक्का लगा है। वे कई दिनों से दलित बस्तियों में चौपाल कर लोगों से सभा में पहुंचने की अपील कर रहे थे।
आज शहर में आएगी धम्म चेतना यात्रा
अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. धम्म वीरियो के नेतृत्व में धम्म चेतना यात्रा आज (शनिवार) शहर में प्रवेश करेगी। सुबह 10 बजे रुनकता पर भाजपा यात्रा का स्वागत करेगी। इसके बाद सिकंदरा, बोदला, मारुति एस्टेट चौराहा, मानस नगर, साकेत कालोनी, कोठी मीना बाजार, पंचकुइयां, वाल्मीकि वाटिका, सुभाष पार्क, कलेक्ट्रेट चौराहा, साईं का तकिया, नामनेर, ईदगाह होते हुए होटल एवर ग्रीन पहुंचेगी। बौद्ध भिक्षु रात्रि में यहीं विश्राम करेंगे। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा। रविवार पूर्वाह्न 11.30 बजे यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर के लिए प्रस्थान करेगी। यहां पर भाजपा के धम्म चेतना यात्रा के संयोजक अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा भाजपा के अन्य नेता यात्रा का स्वागत करेंगे।