{"_id":"5e248e6b8ebc3e4b056b7b2c","slug":"bjp-rally-on-23-january-party-president-jp-nadda-will-come","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून समर्थन रैली को संबोधित करेंगे पार्टी अध्यक्ष, भाजपा की ये हैं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून समर्थन रैली को संबोधित करेंगे पार्टी अध्यक्ष, भाजपा की ये हैं तैयारियां
Mon, 20 Jan 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda
- फोटो : PTI
नागरिकता कानून के समर्थन में 23 जनवरी को होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोठी मीना बाजार के मैदान में साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को भूमि पूजन होगा।
रैली में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह इनर रिंग रोड से कोठी मीना बाजार के मैदान में पहुंचेंगे। रैली में आने वालों के लिए 20 स्वागत द्वार बनेंगे।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने रविवार को इनर रिंग रोड पर रमाडा प्लाजा से कोठी मीना बाजार तक के चौराहों की साजसज्जा का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि रैली के लिए इनर रिंग रोड से कोठी मीना बाजार तक भाजपा के झंडे लगाए जाएंगे और स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। 20 स्वागत द्वारों में नागरिकता कानून पर समर्थन देते हुए भाजपा के नेताओं के आदमकद कटआउट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने जयपुर हाउस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक करके रैली की तैयारियों पर चर्चा की। इसके बाद कोठी मीना बाजार के मैदान का भी निरीक्षण किया गया।