{"_id":"6375342c67e79533887e9689","slug":"bjp-raghuraj-shakya-mainpuri-news-agr5537569183","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll: असलहा और कारों का शौक रखने में डिंपल से आगे हैं भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll: असलहा और कारों का शौक रखने में डिंपल से आगे हैं भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य
Thu, 17 Nov 2022 02:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 02:04 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने बुधवार को मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन में दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति व अन्य निजी जानकारियां साझा की हैं।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य असलहा और कारों के मामले में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव से कहीं आगे हैं। जहां डिंपल यादव और उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कोई कार और असलहा नहीं है, वहीं रघुराज और उनकी पत्नी तीन-तीन बड़ी कार और इतने ही लाइसेंसी असलहा के मालिक हैं। हालांकि चल और अचल संपत्ति के मामले में वे डिंपल और अखिलेश यादव से कहीं पीछे हैं।
बुधवार को भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन में दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति व अन्य निजी जानकारियां साझा की हैं। दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके रघुराज सिंह शाक्य पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है। उन पर कार की अगर बात करें तो उनके पास एक टाटा सफारी और उनकी पत्नी सीमा पर एक टाटा सफारी और एक लग्जरी फार्च्यूनर कार है।
इसके अलावा रघुराज के पास जहां एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और एक राइफल है तो वहीं उनकी पत्नी के नाम भी लाइसेंस राइफल है। लोकसभा चुनाव में सपा की प्रत्याशी और उनकी प्रतिद्वंद्वी डिंपल यादव और उनके पति व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास न तो कोई कार है और न ही कोई लाइसेंसी असलहा है। हालांकि चल और अचल संपत्ति के मामले में अखिलेश और डिंपल यादव भाजपा प्रत्याशी रघुराज और उनकी पत्नी से कहीं आगे हैं।

सोना पहनने के शौकीन हैं रघुराज
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य सोना पहनने के भी बहुत शौकीन हैं। उन्होंने शपथ पत्र में जानकारी दी है कि उनके पास सोने की चैन और कई अंगुठियां भी हैं, जो वे पहनते हैं। उन्होंने इनका वजन लगभग ढाई सौ ग्राम बताय है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोने के आभूषण और एक किलो चांदी के आभूषण हैं।प्रत्याशी का प्रोफाइल
- रघुराज सिंह शाक्य (भाजपा)- उम्र-54 वर्ष
- पत्नी- सीमा शाक्य
- शिक्षा-एमकॉम व पीएचडी, आगरा विश्वविद्यालय।
- राजनीतिक जीवन-दो बार सांसद व 2012 में इटावा सदर सीट से विधायक।
- मुकदमे-नहीं
प्रत्याशी की चल व अचल संपत्ति का ब्योरा
- स्वयं ने आयकर रिटर्न भरा- 1183811 रुपये (वर्ष 2021-22)- पत्नी ने आयकर रिटर्न भरा- 1455392 रुपये (वर्ष 2021-22)
- स्वयं के पास नकद- 180000 रुपये
- पति के पास नकद- 190000 रुपये
- स्वयं के पास वाहन-टाटा सफारी कार
- पत्नी के पास वाहन-टाटा सफारी और फॉच्युनर कार
- सोना स्वयं के पास-250 ग्राम
- सोना पत्नी के पास-500 ग्राम
- असलहा स्वयं के पास- रिवॉल्वर और राइफल।
- असलहा पत्नी के पास-राइफल
- स्वयं के पास चल संपत्ति-4715960 रुपये
- पत्नी के पास चल संपत्ति-7986790 रुपये
- स्वयं के पास अचल संपत्ति-45900000 रुपये
- पति के पास अचल संपत्ति- 35400000 रुपये
- स्वयं पर कर्ज-490000 रुपये
- पत्नी पर कर्ज-1787966 रुपय