फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp protest Against up Government in agra

सपा सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

Fri, 19 Jun 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 19 Jun 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
bjp protest Against up Government in agra
आगरा। उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता
विज्ञापन
पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। एमजी रोड पर चक्का जाम कर हजारों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर पुलिस-प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए। मुख्य गेट खोलने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। लगभग डेढ़ घंटे तक कलेक्ट्रेट में भाजपाइयों का कब्जा रहा। इससे पहले भगवान टाकीज से विशाल जुलूस निकला गया। 
गुरुवार को जुलूस की शुरुआत केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। हजारों की संख्या में लोडिंग टेंपो और वाहनों के साथ कार्यकर्ता वाल्मीकि वाटिका की ओर बढ़े। खुली जीप में सवार कठेरिया जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे। एमजी रोड के दोनों ओर कार्यकर्ताओं का कब्जा रहा। जुलूस दोपहर लगभग 12 बजे वाल्मीकि वाटिका पहुंचा। यहां महानगर के 18 मंडलों से आये जुलूस और ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल हुए। एमजी रोड पर लगभग दो किमी तक ढोल-नगाड़ों के साथ हाथों में झंडे लिए सिर्फ भाजपाई ही नजर आ रहे थे। कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने से गुस्साईं महिला कार्यकर्ताओं ने गेट को धक्का मारना शुरू कर दिया। मौजूद पुलिस अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर महिला को खदेड़ा। इस पर अन्य कार्यकर्ता भड़क गए। स्थिति बिगड़ती देख सीओ छत्ता और सीओ हरीपर्वत को भीड़ रोकने के लिए आना पड़ा। लगभग 15 मिनट तक जद्दोजहद होती रही। डेढ़ घंटे तक भीषण गर्मी में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर डटे रहे। जिलाध्यक्ष अशोक राना, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष गणेशचंद, पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, नवीन जैन, अनिल चौधरी आदि ने एसपी सिटी को बिगड़ती कानून व्यवस्था और लोडिंग टेंपो चालकों का उत्पीड़न बंद करने की मांग के संबंध में राज्यपाल के नाम दो ज्ञापन सौंपे। कठेरिया ने लोगों से कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। अखिलेश सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकामयाब है। आह्वान किया कि एकजुट होकर प्रदेश सरकार और अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा। कठेरिया के साथ विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भानु महाजन भी खुली जीप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed