{"_id":"6664c4ffa8ff674f7e0002f5","slug":"bjp-passed-in-first-division-from-tirthanagari-in-lok-sabha-elections-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-116293-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लोकसभा चुनाव में तीर्थनगरी से भाजपा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लोकसभा चुनाव में तीर्थनगरी से भाजपा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई
Sun, 09 Jun 2024 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। लोकसभा चुनाव में तीर्थनगरी से भाजपा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। तीर्थनगरी के दस मतदान केंद्रों के 21 बूथों पर 10687 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया जिसमें से 7037 यानी 65.84% मतदाताओं की पसंद भाजपा रही। 2984 यानी 27.92% मतदाताओं ने सपा के पक्ष में मतदान किया। बसपा 452 यानी 4.22% मतदाताओं की ही पसंद बनी। 131 वोट अन्य प्रत्याशियों को मिले तो 77 मतदाताओं ने नोटा विकल्प का प्रयोग कर सभी प्रत्याशियों को नकार दिया।
ढाई वर्ष पूर्व योगी सरकार द्वारा सोरोंजी को तीर्थनगरी घोषित करने के बाद पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराने व हरि की पौड़ी के घाटों का जीर्णोद्धार कराने से जनता सरकार के कामकाज से खुश है। जिसके बाद विधानसभा, नगर पालिका और अब संसदीय चुनावों में भी भाजपा के पक्ष में अव्वल मतदान करके यहां की जनता ने दिखा दिया कि वह विकास के साथ है। 10 में से 9 मतदान केंद्रों पर भाजपा आगे रही है जबकि सपा केवल एक मुस्लिम बाहुल्य इलाके के मतदान केंद्र पर ही आगे रही है।