फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mp sakshi maharaj spoken over triple talaq in etah

21वीं सदी में तीन तलाक स्वीकार योग्य नहीं, हमारे पक्ष में आएगा परिणामः साक्षी महाराज

Fri, 12 May 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला एटा
ब्यूरो/ अमर उजाला एटा Updated Fri, 12 May 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
bjp mp sakshi maharaj spoken over triple talaq in etah
साक्षी महाराज, बीजेपी, सांसद - फोटो : Getty Images
उन्नाव से भाजपा के सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने एटा में कहा कि 21वीं सदी में तीन तलाक जैसी बातें किसी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती हैं। भारत सरकार ने इस बारे में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई का परिणाम भी हमारे पक्ष में आएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एटा पहुंचे सांसद साक्षी ने प्रेसवार्ता में बताया कि भारत सरकार ने शपथ पत्र देकर कहा है कि तीन तलाक का कोई औचित्य ही नहीं है। 21वीं शताब्दी में तीन तलाक और हलाला जैसी बातें स्वीकार नहीं की जा सकतीं। यह अवश्य ही समाप्त होना चाहिए। 
विज्ञापन


राम मंदिर मुद्दे पर साक्षी बोले कि राम मंदिर तो बना हुआ है। अब तो मुसलमान ही कारसेवक बन गए हैं। आज आजम खां जैसे लोग भी कह रहे हैं कि हमारे पूर्वज राम थे बाबर नहीं। उन्होंने कहा कि आम सहमति से स्वाभाविक रूप से राम मंदिर बनेगा और 2019 के चुनाव से पहले मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा प्राइवेट ल‌िमिटेड कंपनी, सपा को हो गया सफाया

bjp mp sakshi maharaj spoken over triple talaq in etah
साक्षी महाराज - फोटो : SELF
एटा में सांसद साक्षी ने बसपा में मचे घमासान पर कहा कि मैं पहले से कहता था कि ये तो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। शिवपाल द्वारा नई पार्टी बनाने के बारे में बोले कि सपा का तो सफाया हो चुका है। बीजेपी को प्रदेश में 325 सीटें मिलना यह बताता है कि बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं है।

वहीं एटा में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सभापति के भतीजे द्वारा कोतवाली में इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारने की घटना पर साक्षी बोले कि मैं इस मुद्दे को योगीजी तक उठाऊंगा। हाल ही में सहारनपुर, संभल में हुई घटनाओ के बारे में कहा कि ये योगीजी की सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्षी दलों का षड्यंत्र है। लोगों को उकसाया जा रहा है। योगीजी ने 5 साल का काम 50 दिनों में कर दिया। इससे विपक्षी डरे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed