फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Ramshankar Katheria appeared in MP MLA court agra

आगरा: अदालत में हाजिर हुए सांसद रामशंकर कठेरिया, वारंट वापस, 12 साल पुराना है मामला

Tue, 28 Sep 2021 04:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Sep 2021 04:03 PM IST
सार

12 साल पुराने जीआरपी आगरा कैंट के मामले में भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया मंगलवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए की अदालत में हाजिर हुए। अदालत में पेश न होने पर उनके विरुद्ध दो बार गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। अदालत में हाजिर होने के 15 मिनट बाद उन्हें रिहा किया गया।

विज्ञापन
BJP MP Ramshankar Katheria appeared in MP MLA court agra
भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीआरपी आगरा कैंट के 12 साल पुराने मामले में इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया मंगलवार को दोपहर 12:20 बजे स्पेशल जज (एमपी-एमएलए) नीरज गौतम की कोर्ट में हाजिर हुए। सांसद की ओर से अधिवक्ता देवेंद्र सिंह, विजय आहूजा और महेश बघेल ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि 23 सितंबर को पत्रावली वास्ते सफाई साक्ष्य लगी थी। मगर, अपरिहार्य कारणों से हाजिर नहीं हो पाए। सांसद रामशंकर कठेरिया के अधिवक्ता भी विशेष कार्य से बंगलुरू चले गए। 

विज्ञापन

कोर्ट ने जारी किए थे वारंट
कोर्ट ने  27 सितंबर को पुन: वारंट जारी किए थे, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल होने के कारण हाजिर नहीं हो सके। पूर्व में सभी तिथियों पर रामशंकर कठेरिया हाजिर होते रहे हैं। आगे भी हाजिर रहेंगे। एडीजीसी शशि शर्मा ने प्रार्थना पत्र का विरोध किया। 

विज्ञापन


स्पेशल जज नीरज गौतम ने वारंट वापस करते हुए रामशंकर कठेरिया को 20 हजार रुपये का निजी मुचलका दाखिल करने का आदेश किया। मुचलका दाखिल करने पर उन्हें 12:35 बजे रिहा कर दिया गया। सांसद ने कोर्ट से बाहर आने पर अधिवक्ताओं की हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग का समर्थन किया। इस दौरान सांसद के समर्थक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
26 सितंबर, 2009 को हाईकोर्ट खंडपीठ आंदोलन में सांसद रामशंकर कठेरिया ने अधिवक्ताओं के साथ राजामंडी स्टेशन पर ट्रेन रोकी थी। इस मामले में तत्कालीन स्टेशन प्रबंधक ने सांसद रामशंकर कठेरिया, पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल, कांग्रेस की नेता इंदिरा वर्मा, संघर्ष समिति संयोजक केडी शर्मा, सचिव अरुण सोलंकी आदि के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा सहित अन्य में मुकदमा दर्ज कराया था। सांसद की अन्य लोगों से पत्रावली अलग करके सुनवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें...
एटा: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने किसान आंदोलन को बताया चुनाव आंदोलन, विपक्ष पर जमकर बरसे

मथुरा में बदमाशों का दुस्साहस: स्कॉर्पियो सवार लुटेरों ने हाईवे पर लूटा लाखों की सरिया से भरा ट्रक, चालक को बनाया बंधक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed