{"_id":"5d419fcb8ebc3e6ca9217ccc","slug":"bjp-mp-raj-kumar-chahar-meets-minister-nitin-gadkari-six-lane-work-for-jaipur-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद, फोर लेन होगा जयपुर हाईवे का 'हिस्सा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद, फोर लेन होगा जयपुर हाईवे का 'हिस्सा'
Wed, 31 Jul 2019 07:34 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 31 Jul 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद राजकुमार चाहर
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर हाईवे का 18 किमी का हिस्सा अभी भी डबल लेन ही है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने महुअर (किरावली) से लेकर पृथ्वीनाथ फाटक तक के इस हिस्से को फोर लेन का आश्वासन दिया है। इस पर जल्द ही दिल्ली में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक होगी।
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जयपुर हाईवे के 18 किमी हिस्से को फोर लेन और बाद में इस पूरे हाईवे को सिक्स लेन करने की मांग की।
सांसद का कहना था कि आगरा-जयपुर रूट पर काफी संख्या में पर्यटकों का आवागमन रहता है। इसलिए इसे सिक्स लेन किया जाना जरूरी है। इसके अलावा सांसद ने रुनकता से यमुना एक्सप्रेसवे के बीच प्रस्तावित उत्तरी बाईपास का काम शीघ्र शुरू कराने की भी मांग रखी। जिससे कि शहर में भारी वाहनों का आवागमन कम हो सके।

Trending Videos
लखनऊ-ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन इसी बाईपास से निकल जाएं। इनररिंग रोड के तीसरे चरण (देवरी रोड से रोहता नगर) तके हिस्से के काम को भी हरी झंडी देने का प्रस्ताव रखा।
बता दें कि इनररिंग रोड के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, दूसरे चरण का काम चल रहा है। मगर, तीसरे चरण का काम स्वीकृत न होने की वजह से एनएच टू और ग्वालियर हाईवे के बीच रोड की बनने वाली रिंग अधूरी है। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में इन सभी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए 15 दिन में बैठक बुलाई जाएगी।