फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Mp Hema Malini Starts Campaign In Mathura Pray Govardhan Today

यूपी चुनाव 2022: भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने गिरिराज पूजा कर शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Sun, 30 Jan 2022 12:59 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 30 Jan 2022 12:59 PM IST
सार

मथुरा में रविवार को भाजपा की स्टार प्रचारक सांसद हेमामालिनी ने गोवर्धन में गिरिराजजी की पूजा अर्चना कर चुनावी अभियान की शुरुआत की। घर-घर जाकर उन्होंने पोस्टर वितरण कर लोगों के साथ संपर्क किया।

विज्ञापन
Bjp Mp Hema Malini Starts Campaign In Mathura Pray Govardhan Today
मथुुरा सांसद हेमा मालिनी ने की दानघाटी में पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की स्टार प्रचारक व मथुरा सांसद हेमा मालिनी रविवार को गोवर्धन पहुंचीं। उन्होंने यहां दानघाटी मंदिर में दूध, दही, गंगाजल व चंदन से गिरिराजजी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। हेमा मालिनी ने कहा कि गोवर्धन महाराज के आशीर्वाद से प्रदेश में फिर योगी की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन

मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा सांसद ने डोर टू डोर जन संपर्क कर गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। चुनाव कार्यालय पर प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। 
विज्ञापन

गोवर्धन से शुरू किया प्रचार
रविवार को भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत गोवर्धन से करते हुए कहा कि शुभकाम के लिए भगवान की पूजा-अर्चना करना जरूरी होता है। गिरिराज जी के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के चलते गोवर्धन विधानसभा में डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी ठा. मेघ श्याम सिंह के लिए वोट मांग रही हूं। सांसद होने के चलते मेरी जिम्मेदारी है कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हों। 

इसलिए कटा कारिंदा सिंह का टिकट 
भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने गोवर्धन पहुंचीं भाजपा की स्टार प्रचारक सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि सिटिंग विधायक ठा. कारिंदा सिंह ने गोवर्धन क्षेत्र में बहुत सारे विकास कराए। लेकिन जनता बदलाव चाहती है। इसलिए उनका पार्टी ने टिकट काट दिया। 

हेमा को देख ठहर गए परिक्रमार्थी
रविवार को जैसे ही हेमा मालिनी गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचीं, वहां से गुजर रहे परिक्रमार्थी उन्हें देख ठहर गए। परिक्रमा से लौट कर मंदिर में सांसद को देखने के लिए उमड़ पड़े। महिला श्रद्धालु और नवयुवक उनकी एक झलक पाने को आतुर नजर आए। कुछ महिला श्रद्धालु अपने आप को रोक नहीं पाई। सेल्फी लेने के लिए उत्साहित थी। कुछ महिलाओं को सिक्योरिटी ने उनके करीब नहीं जाने दिया। इससे वह मायूस होकर लौट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed