फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MP Hema Malini meets PM Narendra Modi over development of mathura

पीएम मोदी से मिलीं सांसद हेमा मालिनी, 6 हजार करोड़ की योजनाओं के प्रस्ताव सौंपे

Sat, 06 Jul 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Hema Malini meets PM Narendra Modi over development of mathura
सांसद हेमा मालिनी ने पीएम नरेंद्र मोदी को कई योजनाओं के प्रस्ताव सौंपे - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा सांसद ने मथुरा के विकास पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करते हुए छह हजार करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी सौंपे।
विज्ञापन

 
लोकसभा निर्वाचन के बाद सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज विकास से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और सीईओ नगेंद्र प्रताप के साथ चर्चा की थी। इस दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के दोनों अधिकारियों ने हेमा मालिनी से तीन बड़ी परियोजनाओं के लिए केंद्रीय मदद दिलाने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन


इसमें जैंत से दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-दो और मांट से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन, मथुरा में विश्रामघाट के सामने और गोकुल-महावन के लिए एलीवेटेड रोड तथा चुरमुरा के निकट आगरा-ग्वालियर रोड से गोवर्धन ड्रेन के माध्यम से गोवर्धन-पूंछरी तक सड़क निर्माण, जिसे बरसाना-नंदगांव और कोसी के माध्यम से नेशनल हाईवे दो से जोड़ने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन सड़क परियोजनाओं पर करीब 5 हजार करोड़ की लागत का आंकलन है। इसके अलावा बंद पड़ी मथुरा-वृंदावन रेल लाइन को नए स्वरूप में यातायात के लिए ही उपयोगी बनाने का प्रस्ताव भी शामिल था। उक्त तीनों ही प्रस्ताव गुरुवार को सांसद हेमामालिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपे हैं। इसके अलावा भी यहां खारे पानी, यमुना प्रदूषण की समस्या से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed