फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mp harnath singh demanded to oust swami prasad maurya from the party

AMU विवादः दो फाड़ में बंटी भाजपा, सांसद ने कहा- स्वामी प्रसाद को पार्टी से बाहर किया जाए

Thu, 03 May 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Updated Thu, 03 May 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
bjp mp harnath singh demanded to oust swami prasad maurya from the party
हरनाथ सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में लगी पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। 
विज्ञापन


इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी मतभेद पैदा हो गए हैं। इस मसले पर पार्टी भी दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। जहां यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिन्ना को महापुरुष बताया है। 

उनकी तस्वीर पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा है तो वहीं दूसरी ओर एटा में राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद इस पर माफी मांगे या फिर उन्हें पार्टी से निकाला जाए। 
विज्ञापन

bjp mp harnath singh demanded to oust swami prasad maurya from the party
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : ANI
एटा में राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के भवन में मोहम्मद अली जिन्ना का फोटो लगाना जघन्य अपराध में आता है। 

एएमयू लंबे समय से देशद्रोही गतिविधियों का अड्डा रहा है। उन्होंने एएमयू प्रशासन और इसके जिम्मेदार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

उन्होंने कहा कि, 'उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मोहम्मद अली जिन्ना को महापुरुष कहकर महिमामंडन किया है। जिसकी मैं कड़ी निदा करता हूं। इसके लिए स्वामी प्रसाद मौर्य को माफी मांगनी चाहिए अन्यथा उनको पार्टी से निकाला जाए। स्वामी प्रसाद मौर्य का बीजेपी से मोह भंग हो गया है और उन्होंने कही और अपना ठिकाना तलाश लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed