फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLC said in Swadeshi Mela, promote goods made in the country and Indian products.

Agra News: स्वदेशी मेले में भाजपा एमएलसी बोले- देश में बनी वस्तुओं और भारतीय उत्पादों को दें बढ़ावा

Fri, 10 Oct 2025 01:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
BJP MLC said in Swadeshi Mela, promote goods made in the country and Indian products.
मेले में बोलते एमएलसी - फोटो : मेले में बोलते एमएलसी
मैनपुरी। स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में लगाए गए 10 दिवसीय उत्तर प्रदेश ट्रेड शो ''स्वदेशी मेला-2025'' का शुभारंभ एमएलसी संतोष सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारा दिया है लोकल-फॉर-वोकल। शहर, गांव, जिले में जो चीज बनती हैं, उसकी हम चर्चा करके लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत को जिस दिशा में सरकारों को बढ़ाना चाहिए था। उस दिशा में तेजी से कार्य नहीं हुआ। आजादी से पूर्व भारत में कुटीर उद्योग घर-घर में छाए हुए थे। कुटीर उद्योगों के सबसे बड़े उत्पादक केंद्र गांव थे। कुटीर उद्योगों को नष्ट कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी को बढ़ावा देने का कार्य किया है। कोरोना कालखंड में प्रधानमंत्री ने लोकल-फॉर-वोकल और आत्मनिर्भर भारत की घोषणा की थी। सभी लोग अपने घर, नगर, गांव, कस्बे के आस-पास बनी चीजों, देश में बनी हुई वस्तुओं सहित भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देंं।
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि स्वदेशी मेले का उद्देश्य जनपद के उत्पादों को बढ़ावा देना है। एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत प्रत्येक जनपद के परपंरागत उत्पादों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य हुआ है। तारकशी उद्योग को प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से विशिष्ट पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि स्वदेशी मेले के आयोजन से स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। स्वदेशी मेले में जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामान की खरीदारी अवश्य करें। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि स्वदेशी मेले से उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सिर्फ स्वदेशी बोलना ही नहीं है बल्कि स्वदेशी अपनाना भी है। क्षेत्राधिकारी करहल अजयपाल सिंह, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद्र मौजूद रहे।

---
यह लोग मौजूद रहे
अध्यक्ष पैक्सफेड प्रेमसिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप चौहान, ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेष चौहान, अनुराग पांडेय, अनुजेश प्रताप सिंह, पंकज भदौरिया, यतेंद्र जैन, भूपेंद्र यादव, प्रदीप तिवारी, उत्तम गुप्ता, मंजूषा चौहान, साधना गुप्ता, सीमा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed