फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mlc candidate kidnapped

नामांकन दाखिल करने जा रहे भाजपा प्रत्याशी अगवा

Tue, 16 Feb 2016 12:03 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Tue, 16 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
bjp mlc candidate kidnapped
आगरा-फीरोजाबाद एमएलसी सीट पर नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा प्रत्याशी टीपी सिंह अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। उनका आरोप है कि शास्त्रीपुरम स्थित आवास से निकलते ही उनका अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें इधर-उधर घुमाते रहे। नामांकन का समय गुजर जाने के बाद उन्हें कीठम के पास सड़क पर चलती गाड़ी से फेंक दिया गया। उधर, सपा नेताओं ने इसे भाजपा का ड्रामा करार दिया है। पुलिस भी इस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से घोषित किए गए एमएलसी सीट के दावेदार टीपी सिंह को सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करना था। इसके लिए वे दोपहर लगभग 2:30 बजे शास्त्रीपुरम स्थित अपने घर से निकले। उनके मुताबिक, वे शास्त्रीपुरम चौराहा के पास पहुंचे ही थे कि फॉरचूनर, स्कॉर्पियों और बोलेरो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इनमें से 5-6 युवक उतरे और उनके ड्राइवर अनंत प्रताप की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन्होंने टीपी सिंह को खींचकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वारदात के बाद ड्राइवर अनंत ने इसकी जानकारी प्रत्याशी के परिवार को दी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद टीपी सिंह की तलाश शुरू कर दी गई। इधर, दोपहर तकरीबन 3:30 बजे टीपी सिंह ने फोन कर भाजपा नेताओं को बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया था। वे उन्हें इधर-उधर घुमाते रहे और जैसे ही नामांकन का समय समाप्त हुआ, उन्हें कीठम से आगे सड़क किनारे चलती गाड़ी से फेंककर भाग निकले। उधर, कलेक्ट्रेट पर नामांकन कक्ष के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने खुलकर दबंगई दिखाई। पुलिस अधिकारियों के सामने ही भाजपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र फाड़ दिया और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की। यह सब देख पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन

सुशील घुले, एसपी सिटी  
 अपहरण की सूचना पर चेकिंग कराई गई। घटनास्थल शास्त्रीपुरम में केनरा बैंक की शाखा के सामने बताया गया। यहां के लोगों ने वारदात की पुष्टि नहीं की। यह संदिग्ध प्रतीत हो रही है, हालांकि जांच की जा रही है। कलक्ट्रेट में भाजपा उम्मीदवार का पर्चा फाड़े जाने की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसकल गुर्जर, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री
 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कथित प्रत्याशी के अपहरण और उनका नामांकन पत्र फाड़ने के आरोप निराधार हैं। भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी को बेवजह बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed