फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLAs unhappy from party after narendra modi agra visits

शिलापटों पर नाम न होने से विधायक खफा, पीएम ने किया था योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Fri, 11 Jan 2019 05:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Jan 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
BJP MLAs unhappy from party after narendra modi agra visits
योजनाओं का लोकार्पण करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
आगरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाते ही योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश सरकार की योजनाएं होने के बावजूद एक भी योजना की शिलापट्टिका पर क्षेत्रीय विधायक का नाम न होने से कुछ विधायक खफा हो गए हैं। 
विज्ञापन


इसको लेकर पांच विधायक गुरुवार को जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार से मिले। उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। मगर, मामला पीएम से जुड़ा होने के कारण बाहर कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि इस मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


विधायक योगेंद्र उपाध्याय, जगन प्रसाद गर्ग, पक्षालिका सिंह, राम प्रताप सिंह चौहान और महेश गोयल गुरुवार दोपहर डीएम आवास पर पहुंचे। यहां डीएम से बंद कमरे में काफी देर तक चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने किया था योजना का लोकार्पण व शिलान्यास

BJP MLAs unhappy from party after narendra modi agra visits
योजनाओं के शिलापट - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो इन विधायकों ने प्रधानमंत्री द्वारा बुधवार को कोठी मीना बाजार मैदान पर विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास वाली पट्टिकाओं पर अपना नाम न होने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। 

इनका कहना था कि लगभग सभी योजनाएं प्रदेश सरकार द्वारा पूरी कराई गई हैं। इसके बावजूद इनमें से किसी भी शिलापट्टिका क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि का नाम नहीं है। उनके नाम गायब कर दिए गए हैं, जबकि यह योजनाएं उन्हीं की पहल से या तो पूरी हुई हैं या फिर उनका शिलान्यास संभव हुआ है। 

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेकर डीएम ने हाथ खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि यह उनके स्तर का मामला नहीं है। न ही उन्होंने किसी जनप्रतिनिधि का नाम शिलापट्टिका से हटवाया है। 
 

मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी

इसके बाद विधायकों का प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी में है। ताकि उन्हें इस पूरे मामले से अवगत कराया जा सके। मामला पीएम मोदी से जुड़ा होने के कारण एक भी विधायक खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। डीएम से मिलने के बाद उनका कहना था कि वह चाय पर आए थे। 

शिलापट्टिकाओं पर सिर्फ इनका है नाम

शिलापट्टिकाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और सांसद डा. रामशंकर कठेरिया के नाम लिखे हैं। 

योगेंद्र को एक और झटका
विधायक योगेंद्र उपाध्याय को एक और झटका लगा है। गंगाजल योजना को अंजाम तक पहुंचाने में दिन-रात एक कर देने वाले विधायक योगेंद्र उपाध्याय का शिलापट्टिका तक पर नाम नहीं है। जबकि वह पिछले कई सालों से इसको लेकर पैरोकारी कर रहे थे। 

इस योजना के लोकार्पण के दौरान भी न तो उनका जिक्र किया गया और न ही इसका श्रेय उन्हें दिया गया। प्रधानमंत्री भी इस योजना के पूरा होने पर सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को ही बधाई दी थी। अब शिलापट्टिका पर भी उन्हीं का ही नाम है। 

पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद बदले गए नाम

विभिन्न योजनाओं से संबंधित शिलापट्टिकाओं को लोक निर्माण विभाग ने तैयार करवाया था। बताया जा रहा है कि पूर्व में जो शिलापट्टिकाएं तैयार कराई गई थीं, उन पर विधायकों के नाम थे। 

मगर, इनका प्रारूप जब शासन और पीएमओ भेजा गया तो उसमें संशोधन हो गया। सूत्रों की मानें तो पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद ही इन पट्टिकाओं पर सिर्फ पांच नाम ही रह गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed