फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP MLA Mamatesh Shakya May Be Contesting Against Mulayam Singh Yadav In Lok Sabha Elections 2019

मुलायम के सामने चुनाव मैदान में इस विधायक को उतार सकती है भाजपा, चर्चाएं तेज

Sun, 31 Mar 2019 03:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Mamatesh Shakya May Be Contesting Against Mulayam Singh Yadav In Lok Sabha Elections 2019
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
मैनपुरी लोकसभा सीट पर अब तक भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन अब उम्मीदवार के लिए विधायक ममतेश शाक्य के नाम की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया से लेकर सियासी जगत में उनके नाम की चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


कासगंज जिले की पटियाली विधानसभा से विधायक ममतेश शाक्य का नाम पर मैनपुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में चल रहा है। भाजपा पदाधिकारी भी दबी जुबान में उनका नाम ले रहे हैं, लेकिन पार्टी कमान की ओर से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई। 
विज्ञापन


ममतेश शाक्य मूलरूप से मैनपुरी के ही रहने वाले हैं। वो विकास खंड जागीर के नगला हरीराम के रहने वाले हैं। लोगों का तर्क है कि जिले में शाक्य मतदाता अधिक हैं, इसलिए पार्टी ममतेश शाक्य पर दांव लगा सकती है, लेकिन बिना पार्टी की घोषणा के कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नेता ने तो पर्चा भी खरीदा लिया था

शुक्रवार को भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में जिले के एक वरिष्ठ नेता का नाम तेजी से चल रहा था। उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। हालांकि भाजपा के नेतृत्व की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई थी। 

शनिवार को फिर एक बार गैर जनपद के एक नेता का नाम उम्मीदवार के रूप में सामने आया तो समर्थकों के चेहरे के रंग उड़ गए। हालांकि इस उम्मीदवार के नाम के संबंध में भी कोई घोषणा नहीं की गई है।

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया हो रहा है। 4 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख है। अब सिर्फ चार दिन बचे हैं। वहीं सपा ने यहां से मुलायम सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed