फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Mla Jitendra Verma Video Goes Viral In Agra Police Checking

आगरा: ‘एसओ बदतमीजी करेगा तो पांच दिन दूर, पांच घंटे नहीं रहने दूंगा’, दरोगा पर कार्रवाई के बाद लोगों के सामने बिगड़े बोल

Tue, 13 Jul 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Jul 2021 12:17 AM IST
सार

आक्रोशित लोगों को विधायक ने समझाया था। यह वीडियो भी इसी समय का बताया गया है। इसमें वो लोगों को संबोधित कर रहे हैं। गनर भी साथ में खड़ा हुआ है। लोग उनकी बातों को सुनने के बाद तालियां भी बजा रहे हैं। यह वीडियो एक मिनट 20 सेकंड का है। 
 

विज्ञापन
Bjp Mla Jitendra Verma Video Goes Viral In Agra Police Checking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘सनी तोमर ने आज बदतमीजी की। उनका यह लाइन का आदेश आ गया है। पुलिस लाइन को रवाना हो गया होगा। मेरे पास भी आ गया और थाने में भी। रही बात दूसरी चौराहों पर कोई भी सिपाही, दरोगा और एसओ लोकल आदमी की मोटरसाइकिल चेक करता है या बदतमीजी करता है, वो एक घंटे रुकेगा नहीं। यह मेरा वादा है, आप लोगों से। उसे रहने का कोई अधिकार नहीं होगा। यदि एसओ बदतमीजी करेगा तो पांच दिन बहुत होते हैं, पांच घंटे नहीं रहने दूंगा। एसओ से भी मैंने कह दिया है। किसी से बात करता है तो सभ्यता के दायरे में करो। चेकिंग करेगा, उनका दायित्व है। कायदे से करेगा।’ सोमवार को फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वो यह बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, फतेहाबाद क्षेत्र में गांव धरियाई निवासी मोहन सिंह को रविवार शाम को दरोगा सनी कुमार तोमर ने रोक लिया था। आरोप है कि मास्क नहीं लगाने पर अपशब्द कहे। विरोध पर पिटाई की। थाने भेज दिया। मामले की जानकारी पर डंडनिया पुरा चौराहे पर ग्रामीण जुट गए थे। युवक ने मामले की जानकारी फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा को दी। आक्रोशित लोगों को विधायक ने समझाया था। यह वीडियो भी इसी समय का बताया गया है। इसमें वो लोगों को संबोधित कर रहे हैं। गनर भी साथ में खड़ा हुआ है। लोग उनकी बातों को सुनने के बाद तालियां भी बजा रहे हैं। यह वीडियो एक मिनट 20 सेकंड का है। 
विज्ञापन


मेरी बात को गलत ढंग से पेश किया जा रहा: जितेंद्र
मेरी बात को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। मैंने कहा था कि निर्दोष लोगों का पुलिस उत्पीड़न करेगी तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को क्षेत्र में नहीं रहने दिया जाएगा। पुलिस को सभ्यता के साथ आम जन से व्यवहार करना चाहिए। -जितेंद्र वर्मा, विधायक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय : 1.54 लाख छात्र होंगे प्रोन्नत, 2.65 लाख की होगी परीक्षा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed