{"_id":"5b953a24867a557fe253650c","slug":"bjp-mla-imposed-corruption-charges-against-up-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे भाजपा विधायक, पुलिस पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे भाजपा विधायक, पुलिस पर लगाया ये आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
थाने में ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे भाजपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पूरनप्रकाश रविवार की शाम को थाना महावन में धरने पर बैठ गए। उनके साथ कई ग्रामीण भी थे। विधायक ने कहा कि थाने में बिना रुपए दिए कोई काम नहीं हो रहा है।
धरने पर बैठे विधायक को मनाने के लिए पुलिस के अफसर पहुंचे, पर विधायक नहीं माने। उनका कहना है कि पीड़ित भटक रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने पुलिस पर घूसखोरी का आरोप लगाया है।
भाजपा के विधायक पूरन प्रकाश 20 से ज्यादा ग्रामीणों को लेकर थाना महावन पहुंचे। पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। फिर थाने में ही धरने पर बैठ गए।विधायक का आरोप है कि बिना पैसे लिए महावन थाने में काम नहीं हो रहा। जनता की सुनवाई नहीं की जा रही।

Trending Videos
पुलिस महकमे में खलबली
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसे पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। विधायक के थाने में धरने पर बैठने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में एसपी देहात आदित्य शुक्ला और सीओ महावन पीपी सिंह थाना महावन पहुंचे।
काफी देर तक विधायक का मान-मनोव्वल किया, पर विधायक ने एक नहीं सुनी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विधायक पूरे थाने को सस्पेंड कराने की मांग पर अड़े हैं। एसपी देहात आदित्य शुक्ला का कहना है कि विधायक को मनाया जा रहा है। उनकी हर मांग पूरी की जाएगी।