{"_id":"5c3a0abebdec227384429a08","slug":"bjp-mla-car-collided-with-dividers-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर सांड़ के बाद डिवाइडर से टकराई भाजपा विधायक की गाड़ी, बाल-बाच बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर सांड़ के बाद डिवाइडर से टकराई भाजपा विधायक की गाड़ी, बाल-बाच बचे
Sat, 12 Jan 2019 09:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Jan 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त भाजपा विधायक की कार
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से लौट रहे भोगांव (मैनपुरी) से भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री की फार्च्युनर गाड़ी आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सांड़ से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। इसमें साड़ मौके पर ही मर गया। कार में सवार विधायक सहित चार लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
भोगांव विधानसभा से भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री तीन साथियों के साथ फार्च्युनर (यूपी-84जेड-0700) से मैनपुरी जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जब गाड़ी किलोमीटर 59 फतेहपुर के करीब पहुंची थी, तभी एक सांड़ गाड़ी के सामने आ गया।
विज्ञापन
चालक ने गाड़ी को काफी संभालने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी सीधे सांड़ से टकरा गई। सांड़ की मौके पर ही मर गया, जबकि गाड़ी बेकाबू होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री सहित कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
थाना नगला खंगर एसएचओ लक्ष्मन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी को हाईवे के किनारे खड़ी कराया। हाईवे की टीम ने मलवा हटवाया और विधायक रामनरेश अग्निहोत्री दूसरी गाड़ी से मैनपुरी के लिए रवाना किया।
नगला खंगर एसएचओ लक्ष्मन सिंह ने कहा कि दुघर्टनाग्रस्त गाड़ी को विधायक ने करहल मंगाया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को वहां भिजवाया जा रहा है।