फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp mission 2017 target 265 seats

भाजपा के मिशन 2017 का टारगेट 265 सीटें

Mon, 18 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 18 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
bjp mission 2017 target 265 seats
केश्‍ाव प्रसाद - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 के तहत प्रदेश 265 विधानसभा सीटें जीताने का टारगेट दे दिया है। साथ ही मोदी के सुशासन, सपा के गुंडाराज और बसपा के भ्रष्टाचार को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा आए केशव रविवार शाम को सूरसदन प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

ब्रजक्षेत्र के कार्यकर्ताओं से केशव प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है लेकिन कभी-कभी अपनी शक्ति भूल जाते हैं। इसकी वजह से सपा और बसपा को भ्रम हो जाता है। मगर, कार्यकर्ताओं को वर्ष 2014 के लोकसभा जैसी लहर प्रदेश में फिर से लानी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने में सपा और बसपा रोड़े बने हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इन दोनों पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाया। नारा दिया, ‘कांग्रेस मुक्त देश, सपा-बसपा से मुक्त उत्तर प्रदेश।’ उन्होंने कहा कि चुनाव का मुख्य मुद्दा विकास ही होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि केंद्र सरकार के विकास से जुड़े बहुत से बिल राज्यसभा में बहुमत कम होने की वजह से पास नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राज्यसभा में बहुमत बढ़ाने का काम करें। इस दौरान सांसद चौधरी बाबूलाल, हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर, विधायक जगन गर्ग, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे, प्रदेश मंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


...हर बूथ पर खिला दीजिएगा फूल
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ब्रजक्षेत्र में आए केशव प्रसाद मौर्य ने इस दायित्व को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए पहले तो सभी कार्यकर्ताओं से शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा, फिर उनसे आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के कार्यों में जुट जाने आह्वान किया। नारा भी दिया, ‘2017 में सब कुछ जाइएगा भूल, उत्तर प्रदेश में हर बूथ पर खिला दीजिएगा फूल।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल ने दिलाया अंबेडकर को सम्मान
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वोट की राजनीति करने वाली कांग्रेस और बसपा ने डा. भीमराव अंबेडकर को कभी सम्मान नहीं दिलाया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतरत्न देकर सम्मान दिया।

प्रदेश अध्यक्ष का जोशीला स्वागत
रविवार शाम लगभग चार बजे कीठम के पास जिलाध्यक्ष अशोक राना के नेतृत्व में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। इसके बाद सांसद चौधरी बाबूलाल के नेतृत्व में रुनकता पर स्वागत सभा आयोजित की गई। वहां सांसद, प्रशांत पौनिया, श्याम भदौरिया आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को तलवार भेंट की। उनका काफिला गुरुद्वारा गुरु का ताल की ओर बढ़ा। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी के नेतृत्व में दो सौ से अधिक बाइकों का काफिला उनका स्वागत करता जा रहा था। गुरुद्वारा में महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष दीपक ढल, मनोज गर्ग, नवल तिवारी आदि ने सूरसदन में फूलों की माला पहनाई। विभाग संगठन मंत्री अतुल अवस्थी, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, अंजुला माहौर, अमर सिंह परमार, डा. रामबाबू हरित, अनिल चौधरी, प्रमोद गुप्ता, विजय शिवहरे, अजय जैसवाल, मधुसूदन शर्मा, केके भारद्वाज, मनोज शर्मा, राहुल चौधरी आदि ने स्वागत किया।

छाई रही ब्रजक्षेत्र की टीम
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को सबसे ज्यादा ब्रजक्षेत्र के कार्यकर्ता आगे रहे। इस टीम के पदाधिकारियों के साथ ही फीरोजाबाद, एटा, कासगंज, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ से कार्यकर्ता आए। उनके स्वागत को मंच पर काफी भीड़ लग गई। सारी व्यवस्थाएं फेल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed