फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP minister says Special package given by government to Mathura

मथुरा के विकास को सरकार ने दिए स्पेशल पैकेज: सुरेश खन्ना

Thu, 15 Nov 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 15 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP minister says Special package given by government to Mathura
BJP minister - फोटो : amar ujala

बुधवार को मथुरा पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जब हर कोई अपनी जिम्मेदारी समझेगा तो भगवान कृष्ण का यह शहर निखरेगा। अगर सब मिलकर प्रयास करेंगे तो मथुरा भी स्वच्छता के मामले में इंदौर जैसा हो जाएगा। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि मथुरा का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। तीर्थस्थलों के विकास के लिए सरकार स्पेशल पैकेज दे रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की शुरूआत के लिए जागरूकता रैली का शुभारंभ करने पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने यहां जुबली पार्क में आयोजित सभा में कहा कि उत्तर प्रदेश के हर शहर को साफ सुथरा बनाना है। 
विज्ञापन


यह तभी हो सकता है जब सभी लोग साझा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जब विदेश के लोग हमारे देश में घूमने आते हैं तो उनके बच्चे भी जो टाफी या चाकलेट खाते हैं उसका रेपर सड़क पर नहीं फेंकते। जब तक कूड़ादान नहीं दिखेगा उसे हाथ में लिए रहेंगे। हमें भी यह करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मथुरा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने शहर को इंदौर जैसा साफ सुथरा बनाएं। कोशिश करें कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में मथुरा नंबर वन पर आ जाए। नगर विकास मंत्री ने सभा के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मथुरा के विकास के लिए बजट की कहीं कोई कमी नहीं है। 

स्पेशल पैकेज सरकार दे रही है। भाजपा सरकार ने ही मथुरा को नगर निगम का दर्जा दिया था। तीर्थस्थल बनाया है। हर तीर्थस्थल का विकास कराया जा रहा है। मथुरा नगर निगम क्योंकि नया है लिहाजा जो भी संसाधन कम हैं उनकी पूर्ति कर दी जाएगी।


इस दौरान महापौर मुकेश आर्य बंधु, भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, विधायक पूरन प्रकाश, कारिंदा सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर और यशभारती पुरस्कार प्राप्त गीतांजलि शर्मा समेत तमाम लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed