{"_id":"65a4ffcceef971a66500df67","slug":"bjp-minister-presented-his-side-who-came-under-question-in-agra-land-grabbing-case-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा जमीन कब्जा मामला: घेरे में आए योगी के मंत्री ने रखा पक्ष, अपने ही सवालों में फंसे; पीड़ित को ठहराया दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जमीन कब्जा मामला: घेरे में आए योगी के मंत्री ने रखा पक्ष, अपने ही सवालों में फंसे; पीड़ित को ठहराया दोषी
Mon, 15 Jan 2024 03:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:20 PM IST
सार
आगरा में करोड़ों की जमीन कब्जे का मामला तूल पकड़ रहा है। सवालों के घेरे में आए योगी के मंत्री अपना पक्ष रखने पहुंचे। इस दौरान वह अपने ही सवालों में फंसते दिखे। पीड़ित को ही दोषी ठहराया।
विज्ञापन
आगरा जमीन कब्जा मामला: सवालों के घेरे में आए योगी के मंत्री अपने ही सवालों में फंसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा के बोदला में 50 करोड़ की जमीन कब्जा का मामला थमने का नाम नहीं रहे है। मामले में चौकीदार के परिवार पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस जमीन को कब्जाने के मामले में भाजपा सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी सवालों के घेरे में आ गए। इस पर सोमवार को उन्होंने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि 20 साल पहले जमीन एग्रीमेंट में उनका नाम आया था। मगर, वह एग्रीमेंट एक साल बाद ही रद्द हो गया था। अब उनका इस जमीन से कोई लेना-देना नहीं है। यह जमीन उनके परिचित नेमीचंद जैन की है। नेमीचंद जैन की जमीन को फर्जी तरीके से बेचा जा रहा है। पूरा खेल सपा परिवार के करीबी मनोज यादव खेल रहे हैं। उन्होंने चौकीदार रवि कुशवाह के परिवार से साठगांठ करके जमीन बेच दी है।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले में मंत्री अपने ही जवाब में फंस गए। उनका कहना था कि जब नेमीचंद जैन ने दूसरा चौकीदार जमीन पर रखा तो कई लोग वहां पर शराब मांगने आते थे। इससे उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। फर्जी मुकदमे को उन्होंने सही बताया। पीड़ित परिवार को ही दोषी ठहरा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार बिक गया है। वही अवैध कब्जा कर रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस ने चौकीदार के परिवार को ही फिर से कब्जा दिला दिया। जबकि, इस पर नेमीचंद जैन अपना कब्जा ले चुके थे। हालांकि वह यह जवाब नहीं दे सके कि आखिर जब नेमीचंद जैन उनके परिचित हैं, उसने कब्जा ले लिया तो फिर दोबारा से सपा परिवार पर वह क्यों आरोप लगा रहे हैं ? भाजपा सरकार में सैफई परिवार की पुलिस में पैठ को लेकर भी सवाल उठा। इसका जवाब भी मंत्री नहीं दे पाए।