{"_id":"5d1f566c8ebc3e3cd43e78f4","slug":"bjp-membership-drive-2019-deputy-cm-dinesh-sharma-will-starts-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के इस अभियान की शुरुआत करेंगे उपमुख्यमंत्री, जिला योजना की समीक्षा को प्रशासन सजग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के इस अभियान की शुरुआत करेंगे उपमुख्यमंत्री, जिला योजना की समीक्षा को प्रशासन सजग
Sat, 06 Jul 2019 04:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डा. दिनेश शर्मा आज शहर में होंगे। वह भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही जिला योजना की समीक्षा करेंगे।
मानसून में उनके आगमन के दौरान शहरवासी उनसे सिर्फ एक ही मांग कर रहे हैं, कुछ नहीं तो जलभराव से ही मुक्ति दिला दीजिए। बारिश से शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव हो जाता है।
कुछ पॉश कालोनियों को छोड़ दें तो कहीं भी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हैं। कहीं, नालों की सफाई ठीक से नहीं हुई है तो कहीं क्षमता के अनुरूप नाले ही नहीं है। इन हालातों में पानी की निकासी ही नहीं हो पाती। लोग घंटों के लिए कैद हो जाते हैं।

Trending Videos
राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने शहर के लिए जो बड़े-बड़े वादे किए हैं, वह तो फिलहाल पूरे होते नहीं दिख रहे। ऐसे में जलभराव की समस्या से निजात मिल जाए तो ये भी कम बड़ा काम नहीं होगा।
उमेश शर्मा, अध्यक्ष, क्रेडाई आगरा चैप्टर ने कहा कि मानसून के दौरान शहर की सबसे बड़ी समस्या जलभराव है। एक ओर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं वहीं, दूसरी ओर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।
ये है डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
10.30 बजे आएंगे खेरिया हवाई अड्डे पर
11.00 बजे से भाजपा के सदस्यता अभियान में भाग लेंगे
1.00 बजे से जनप्रतिनिधियों से मुलाकात
1.30 बजे से जिला योजना की समीक्षा बैठक
3.30 बजे लखनऊ के लिए रवाना

पूर्व में किए गए वादों की स्थिति
सिविल एन्क्लेव: बाउंड्री का काम भी पूरा नहीं।
यमुना बैराज: अब तक टीटीजेड से अनुमति नहीं।
गंगाजल: अब तक पूरे शहर को नहीं।
गंदगी से निजात: जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढेर।
यहां होता है भीषण जलभराव
मदिया कटरा, आवास विकास, हाईवे किनारा, मारुति एस्टेट, अलबतिया रोड, मधु नगर, सुभाष नगर, राजामंडी, अशोक नगर, कैलाशपुरी मोड़, खेरिया मोड़, काजीपाड़ा, बिजलीघर, देवरी रोड, साकेत कालोनी आदि।