फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP members complain about UP police at Deputy CM meeting

UP: 'पुलिस सुनती नहीं...', डिप्टी सीएम के सामने छलका भाजपाइयों का दर्द, कमिश्नरेट सिस्टम के लिए कही ये बात

Sun, 21 Sep 2025 09:23 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Sep 2025 09:23 AM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य से कहा कि कमिश्नरेट सिस्टम में अधिकारियों की संख्या बढ़ गई है। मगर पुलिस ढर्रा वही पुराना है। थाने जाने पर दलाल हावी रहते हैं। पीड़ितों को वापस भेज दिया जाता है। 

विज्ञापन
BJP members complain about UP police at Deputy CM meeting
डिप्टी सीएम के सामने छलका भाजपाइयों का दर्द। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थानों में पुलिस सुनवाई नहीं करती है। दलाल हावी रहते हैं। अधिकारियों के पास चक्कर लगाने का भी कोई फायदा नहीं। पार्टी के लोगों को भी नजरअंदाज कर दिया जाता है। शनिवार को आगरा के जयपुर हाउस स्थित बृज क्षेत्र कार्यालय में बैठक के दाैरान भाजपा के पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने यह समस्या डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य के समक्ष रखीं। 
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से बात की। समस्याओं के निदान के लिए कहा। डिप्टी सीएम शनिवार शाम 4 बजे कार्यालय पहुंचे थे। इस बैठक में जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता भी शामिल हुए थे। इसके अलावा पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी थे।
विज्ञापन


 

बताया गया है कि डिप्टी सीएम के समक्ष पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि कमिश्नरेट सिस्टम में अधिकारियों की संख्या बढ़ गई है। मगर पुलिस ढर्रा वही पुराना है। थाने जाने पर दलाल हावी रहते हैं। पीड़ितों को वापस भेज दिया जाता है। 

 

शिकायत दर्ज कराने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं। अधिकारियों के पास जाना पड़ता है। ऐसे में नए सिस्टम का कोई फायदा नहीं है। कार्यकर्ताओं की पीड़ा सुनने के बाद डिप्टी सीएम ने पुलिस आयुक्त से बात की। जिन लोगों की शिकायत थी, उनकी समस्याओं के दूर करने के लिए कहा। हालांकि अपनी शिकायत के विषय में अब पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुलकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: पांच बच्चों की मां ने दिखाया ऐसा रूप...पुलिस भी घबरा गई, लेनी पड़ी राहगीर महिला की मदद; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed