{"_id":"648853fe4a8375596c01d925","slug":"bjp-member-muskaan-kinnar-attacked-accused-arrested-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बीजेपी सभासद मुस्कान किन्नर पर हुआ हमला, आरोपी गिरफ्तार; साथी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बीजेपी सभासद मुस्कान किन्नर पर हुआ हमला, आरोपी गिरफ्तार; साथी की तलाश
Tue, 13 Jun 2023 05:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Jun 2023 05:03 PM IST
सार
भाजपा से सभासद निर्वाचित हुईं मुस्कान किन्नर पर फायरिंग की गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान मुस्कान बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन
मैनपुरी कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी शहर के आगरा रोड पर सोमवार रात को भाजपा से निर्वाचित किन्नर सभासद पर बाइक सवारों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी की तलाश कर रही है। जांच में पता चला कि आपसी विवाद के चलते हमला किया गया था।
ये भी पढ़ें - पत्नी को आया गुस्सा: घरवाली ने अदालत के बाहर किया कुछ ऐसा, शर्म से पानी-पानी हुआ पति; नहीं मिला पा रहा नजरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांडः इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ID से लड़कियों को फंसाता, संपत्ति पर रहती नजर, उन्हीं से पूरे करता शौक
विज्ञापन
ये है मामला
कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड नगला रते निवासी किन्नर मुस्कान भाजपा से सभासद हैं। मुस्कान के चालक पंकज की सोमवार की शाम तबीयत खराब हो गई थी। उसे इलाज के लिए एक क्लीनिक पर गई थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने मुस्कान पर फायर कर दिए थे। मौके से स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। मुस्कान की तहरीर पर आरोपी गौतम निवासी निवासी अताईपुर थाना कायमगंज फतेहगढ़ और साथी के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पत्नी को आया गुस्सा: घरवाली ने अदालत के बाहर किया कुछ ऐसा, शर्म से पानी-पानी हुआ पति; नहीं मिला पा रहा नजरें
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी गौतम को जेल भेजा। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी गौतम चालक पंकज का बहनोई है। बहन बहनोई के बीच विवाद चल रहा है। उक्त विवाद को लेकर ही हमला हुआ है। पुलिस इस बारे में और भी जानकारी जुटा रही है।ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांडः इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ID से लड़कियों को फंसाता, संपत्ति पर रहती नजर, उन्हीं से पूरे करता शौक