फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Mayor Candidates from Agra Three names given in secret meeting UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: आगरा से कौन होगा भाजपा का मेयर प्रत्याशी? गोपनीय बैठक में दिए गए तीन नाम

Thu, 13 Apr 2023 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 09:55 AM IST
सार

भाजपा में मेयर प्रत्याशी के लिए हलचल तेज हो गई है। मेयर के लिए किसे चुनाव मैदान में उतारा जाए, इसे लेकर एक होटल में गोपनीय बैठक हुई, जिसमें तीन नाम दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही एक नाम पर मुहर लग जाएगी। 

विज्ञापन
Bjp Mayor Candidates from Agra Three names given in secret meeting UP Nikay Chunav 2023
भाजपा की बैठक में नगर विकास मंत्री ए क़े शर्मा केंद्रीय राजयमंत्री एस पीसिंह बघेल व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में छह बार से नगर निगम में काबिज भाजपा में मेयर प्रत्याशी के लिए हलचल तेज है। पार्टी नए चेहरे पर दांव लगाएगी या मैदान में फिर माननीय के रिश्तेदार उतरेंगे। यह फैसला तीन से चार दिनों में हो जाने की उम्मीद है। विधायक, सांसद से लेकर मंत्री तक समीकरण बनाने में लगे हैं। वहीं बुधवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने यहां आकर संगठन की नब्ज टटोली।
विज्ञापन


भाजपा में टिकट के लिए लंबी सूची है। अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित मेयर पद पर पार्टी नेतृत्व नए चेहरे को मौका देने की बात कह चुका है, वहीं माननीय भी दिल्ली से लखनऊ तक परिक्रमा पर हैं। शहर में एक बड़े आयोजन के सूत्रधार अपनी पत्नी के लिए बिसात बिछा रहे हैं, तो पूर्व माननीय भी दौड़ में शामिल हैं। वाल्मीकि और खटिक समाज नए चेहरे को तवज्जो देने की मांग कर रहा है। पार्टी के कई नेता कार्यकर्ताओं को मौका देने की मांग कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो नए चेहरों के उतार कर शीर्ष नेतृत्व सबको चौंका सकता है। हालांकि जानकार ऐसा नहीं मानते। उनका कहना है कि पार्टी किसी अनुभवी चेहरे को टिकट देगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Nikay Chunav 2023: आगरा से मेयर के लिए ये हैं प्रमुख दावेदार, BJP की पूर्व विधायक संग जानें किसने खरीदा पर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रभारी मंत्री को सौंपी सूची

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आगरा के प्रभारी मंत्री भी हैं। निकाय चुनाव के नामांकन शुरू हो गए हैं। बुधवार को एके शर्मा ने एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक की। जहां उन्हें मेयर, पार्षद के लिए तीन-तीन नामों की सूची सौंपी गई है। नगर विकास मंत्री का कहना है कि प्रदेश की 770 नगर निकायों को लेकर भाजपा सजग है।

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023: आगरा में इस दफा टूट जाएगी ग्रीन और नवीन की जुगलबंदी, पांच साल खूब रही चर्चा
 

शीर्ष नेतृत्व करेगा निर्णय

भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि नया चेहरा होगा या माननीयों के परिजन को टिकट मिलेगा, इस संबंध में मैं कुछ नहीं कह सकता। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय करेगा, जिसे मौका देगा उसे ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें - आंबेडकर जयंती: आगरा में चार दिन यातायात रहेगा परिवर्तित, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े लें यह खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed