फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambedkar Jayanti 2023 Route Diversion Due To Shobhayatra From 14 April To 18 April In Agra

आंबेडकर जयंती: आगरा में चार दिन यातायात रहेगा परिवर्तित, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

Thu, 13 Apr 2023 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 09:16 AM IST
सार

बिजलीघर चौराहे से कोई वाहन मदीना होटल तिराहे की तरफ नहीं आएगा। वाहन आगरा फोर्ट स्टेशन के सामने से गुजारे जाएंगे। वहीं  रामबाग चौराहे से यमुना एक्सप्रेसवे खंदौली कट के बीच वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2023 Route Diversion Due To Shobhayatra From 14 April To 18 April In Agra
आगरा में 4 दिन यातायात रहेगा परिवर्तित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा एवं भीमनगरी के अवसर पर 14 से 18 अप्रैल तक सड़क यातायात में परिवर्तन किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुणचंद ने बताया कि आयोजन की समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकालेंगे।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था

- 14 अप्रैल को रात्रि 11 बजे खुलने वाली नो एंट्री नहीं खुलेगी
- 15 व 16 अप्रैल को नो एंट्री रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक खुलेगी
- पंचशील काॅलोनी दौरेठा में भीमनगरी महोत्सव के कारण पथौली नहर चौराहा से शाहगंज एवं बोदला की ओर एवं बिचपुरी फाटक से बोदला की ओर भारी वाहनों का प्रवेश 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे से 18 अप्रैल की रात 2 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन

- ग्वालियर और रोहता से नगला पदमा की ओर भारी वाहन 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे से 17 अप्रैल की रात 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।

ये भी पढ़ें - Nikay Chunav 2023: आगरा से मेयर के लिए ये हैं प्रमुख दावेदार, BJP की पूर्व विधायक संग जानें किसने खरीदा पर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाहरी डायवर्जन

- नेशनल हाईवे पर वाहनों के चलने पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं रहेगी। आगरा और मथुरा के बीच यातायात सुचारू रहेगा।
- फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होते हुए जाएंगे।
- अलीगढ़ से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले वाहन खंदौली में मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर होते हुए एनएच पर आएंगे।
- जलेसर एटा की तरफ से आने वाले सभी वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खंदौली होते हुए गंतव्य तक जाएंगे।
- रामबाग से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन, तीन पहिया और चार पहिया, हल्के वाहन कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए या एत्मादपुर से मुड़ी होते हुए जा सकेंगे।
- रामबाग चौराहे से यमुना एक्सप्रेसवे खंदौली कट के बीच वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया की ओर वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को कुबेरपुर यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए गुजारा जाएगा।
- फतेहाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन शहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। वाहन रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
- शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा मार्ग होते हुए तोरा पुलिस चौकी के पास निकलेंगे।
- एनएच पर चलने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी।

ये भी पढ़ें - आगरा विवि दीक्षांत समारोह आज: हुमा जाफर बरसेगा 'सोना', मिलेंगे इतने मेडल

 

आंतरिक डायवर्जन

- 14 अप्रैल को शोभायात्रा निकलेगी। चिम्मनपूड़ी चौराहे पर अधिकारी और आयोजक आएंगे। सभी के वाहन आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़े होंगे।
- बिजलीघर चौराहे से कोई वाहन मदीना होटल तिराहे की तरफ नहीं आएगा। वाहन आगरा फोर्ट स्टेशन के सामने से गुजारे जाएंगे।
- विक्टोरिया पार्क, अमर सिंह गेट की तरफ से वाहन बिजलीघर चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे।
- बिजलीघर से संचालित होने वाली बसें 14 अप्रैल की दोपहर दो बजे से 15 अप्रैल की सुबह आठ बजे तक रामलीला ग्राउंड से संचालित होंगी।
- चीरघर चौराहे से बुद्ध विहार, औलिया रोड, बिजलीघर की तरफ वाहन नहीं आएंगे।
- सदर भट्टी, मीना हुसैनी से कोई वाहन मदीना होटल तिराहे की तरफ नहीं जाएगा।
- रावली मंदिर के सामने से कोई वाहन काजीपाड़ा की तरफ नहीं जाएगा।
- हाथी घाट से कोई वाहन दरेसी नंबर एक व दो की तरफ नहीं जाएगा।
- फ्रीगंज से वाहनों को धूलियागंज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। बैरिकेडिंग की जाएगी।
- एसएन इमरजेंसी तिराहे से कोई वाहन फुव्वारे की तरफ नहीं जाएगा।
- शोभायात्रा के समय धाकरान चौराहे से सदर भट्टी व कलेक्ट्रेट से सदर भट्टी के बीच सामान्य यातायात भी बंद रहेगा।
- ईदगाह बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसें एमजी रोड पर नहीं आएंगी। एनएच से आने वाली बसें यमुना किनारा, बालूगंज पुलिस चौकी, क्लब चौराहा से सुल्तानपुरा होकर ईदगाह बस स्टैंड पर जाएंगी।
- जयपुर से आने वाली बसें पथौली नहर से मलपुरा, खेरिया मोड़ होकर ईदगाह आएंगी।
- हरीपर्वत चौराहे की तरफ से आने वाले वाहनों को शोभायात्रा के दौरान सुभाष पार्क तिराहे पर रोक दिया जाएगा।
- मधुनगर से आने वाले वाहनों को माल रोड, कैंट स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहनों को क्लब चौराहे पर रोक दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- IPL 2023 Satta: सट्टा खेलने वाले अब हो जाएं होशियार, ऑनलाइन 'लक आजमाने वाले' चार गिरफ्तार

भीमनगरी के लिए यातायात व्यवस्था

- वायु विहार से अवधपुरी की ओर आने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- रामनगर की पुलिया से शंकरगढ़ होकर पृथ्वीनाथ की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।
- कलवारी से बोदला चौराहे की ओर भारी वाहन नहीं चलेंगे।
- जयपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन वायु विहार सौ फुटा से शास्त्रीपुरम होकर एनएच-19 से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
- तहसील चौराहे से पंचकुइयां, बोदला, शाहगंज की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed