फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp

सरकार हटाने में अपनी भूमिका निभाएं महिलाएं: ज्योती मैसी

Thu, 23 Jul 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
bjp
सपा कर्यालय में पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ महिला पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। भाजपा सरकार आम आदमी के हितों के खिलाफ काम कर रही है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार को हटाने के लिए महिलाएं आगे आएं। बृहस्पतिवार को यह बातें सपा जिलाध्यक्ष दीपसिंह पाल ने कहीं।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर महिला सभा की बैठक जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष दीपसिंह पाल ने कहा कि महिलाएं आबादी का आधा हिस्सा हैं। 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में सरकार को हटाने में अपनी भूमिका निभाएं। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।
विज्ञापन

महिला जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन-बेटियां और उनके परिवार सुरक्षित नहीं है। पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या इसकी गवाही दे रही है। विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने घर से निकलकर अपने हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा 2022 में भाजपा को हराकर सपा को जिताना ही लक्ष्य है। बाला यादव, एकता रावल, अमृता गुप्ता, रेखा यादव, मंजू यादव, फूल बहार, श्रीदेवी, रक्षा राठौर, अनीता यादव, बिट्टन शाक्य, सरिता पाल, नफीसा बेगम, रश्मी यादव, वंदना कुमारी, रेखा कुमारी, सुमन गुप्ता, सरिता जाटव, मीना देवी, नसरीन बानो मौजूद रहीं। संचालन गीता यादव ने किय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed