फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp

भाजपा नेता और पूर्ति विभाग के कर्मचारियों में हुआ विवाद

Fri, 15 May 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
bjp
15एमएनपी-16-जिलापूर्ति कार्यालय में विवाद के बाद बाहर खड़े कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राशन कार्ड बनवाने को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा नेता और पूर्ति विभाग
विज्ञापन

के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ ही जिलाधिकारी भी
मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाते हुए नियमानुसार काम करने की बात कहकर मामला शांत करा दिया।
शुक्रवार को दोपहर दो बजे के करीब भाजपा नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता अपने साथियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित पूर्ति कार्यालय पहुंचे थे। पूर्ति विभाग के कर्मचारियों के अनुसार उनके द्वारा 12 से अधिक राशनकार्ड बनाने की
बात कही गई। इस पर कागज जमा कर रहे कर्मचारी ने उन्हें अभिलेख जमा करने के लिए कहा।
इस पर वे भड़क गए और विवाद शुरू हो गया। विवाद की सूचना कर्मचारियों ने पुलिस और जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान को दी।
अधिकारी और पुलिस के पहुंचने के साथ ही जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए अभिलेखों की जांच कर पात्रों के राशन कार्ड बनाने के आदेश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि जो लोग पात्र हैं, उन्हीं के राशन कार्ड बनाए जाएं। वहीं नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता का कहना है कि वे एक कार्यकर्ता द्वारा आवदेन पत्र का डिब्बा पूर्ति कार्यालय के बाहर पड़े होने की सूचना पर वे पहुंचे थे।
विज्ञापन

मामले की जानकारी उन्होंने उप जिलाधिकारी को भी दी थी। जब इस बारे में कर्मचारियों से कहा तो वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे, बाद में जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद वे वापस लौट आए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed