फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Mahila Morcha leader resigns after not getting ticket in panchayat election in Etah

यूपी पंचायत चुनाव: एटा में टिकट न मिलने पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा

Sat, 10 Apr 2021 12:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Apr 2021 12:03 PM IST
सार

  • पति रह चुके हैं युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष, सास के लिए मांग रहीं थीं टिकट
  • जिलाध्यक्ष बोले-सभी को मना लिया जाएगा, नहीं करनी पड़ेगी कोई कार्रवाई

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha leader resigns after not getting ticket in panchayat election in Etah
भाजपा नेता ऋतु जादौन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में पंचायत चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेजा गया है। वहीं अन्य कई नेताओं ने भी टिकट न मिलने बावजूद पर्चा भरा है, इसे लेकर स्थानीय भाजपा संगठन में खलबली है।

विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष रह चुके सतेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि वह 20 वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। पिछले दो वर्ष से जिला पंचायत सदस्य पद पर वार्ड 13 से तैयारी कर रहे थे। सीट रिजर्व होने पर वह अपनी मां त्रिवेणी देवी को चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काटकर धर्मपाल सिंह की पत्नी विद्युत शिखा को टिकट दे दिया है। 
विज्ञापन


टिकट बंटवारे में मनमानी का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में टिकट बंटवारे में मनमानी बरती गई है। सतेंद्र सिंह जादौन की पत्नी ऋतु जादौन महिला मोर्चा की जिलामंत्री हैं और नगर पालिका जलेसर में सभासद हैं। उन्होंने भी सास को टिकट देने के लिए पार्टी में पर्याप्त पैरवी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब टिकट नहीं मिला तो ऋतु जादौन ने शुक्रवार को जिलामंत्री पद से अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है। सतेंद्र सिंह ने बताया कि अस्सी प्रतिशत जनता का समर्थन होने के बावजूद टिकट न मिलने पर वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, बस पार्टी से दूरी बनाए रखेंगे। 

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि टिकट वितरण से कुछ कार्यकर्ता नाराज हो सकते हैं। इन सभी की सूची बनवाई जा रही है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत कार्य करती है। नाराज और बागी के रूप में चुनाव लड़ने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में बैठाने का प्रयास किया जाएगा। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed