फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Leaders Statement On Pm Modi And Up Cm Yogi Said Ram And Lakshaman Political News

आगरा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक: विनीत शारदा बोले-देश में श्रीराम और यूपी में लक्ष्मण की सरकार

Wed, 27 Oct 2021 06:48 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Oct 2021 06:48 PM IST
सार

विनीत शारदा अग्रवाल ने आगरा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही व्यापारियों के स्वाभिमान की रक्षा की है। सूबे में सरकार ने गरीबों को बिजली, मकान और निशुल्क सिलिंडर दिए हैं। गुंडे प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। जो हैं उनका भी खात्मा जल्द होगा। 
 

विज्ञापन
Bjp Leaders Statement On Pm Modi And Up Cm Yogi Said Ram And Lakshaman Political News
आगरा: ब्रजक्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में श्री राम रूपी नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में लक्ष्मण रूपी योगी आदित्यनाथ की सरकार है। देश की सम्मानित जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है और आगामी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। देश में भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने व्यापारियों के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की है। पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार में चोरी, डकैती, लूट, हत्या की से उत्तर प्रदेश जल रहा था और आम जनता की कमाई को सैफई में नचनिया पर लुटा दिया जाता था। ये कहना था भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल का। 

विज्ञापन

प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाईं
भगवान टाकीज चौराहा स्थित होटल आशादीप पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ब्रजक्षेत्र की प्रदेश स्तरीय बैठक में 19 शहरों के महानगर और जिला के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह संयोजक ने भाग लिया। पहली बार आगरा आगमन पर महानगर संयोजक गौरव बंसल और जिला संयोजक संजय गुप्ता ने 51 किग्रा की फूलों की माला से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रजक्षेत्र प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल स्वागत किया। ब्रजक्षेत्र प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने बैठक में कहा कि भाजपा की सरकार में 75 जिलों में गरीब जनता को बिजली, मकान, निशुल्क गैस के सिलिंडर और चूल्हे दिए। उत्तर प्रदेश में गुंडे प्रदेश को छोड़ कर जा चुके है और और जो रह गए है उनका खात्मा भी जल्द हो जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में लिए ये निर्णय 
उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में बाजार कमेटी बनाई जाए। विशाल कमिश्नरी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक शहर से सदस्यता अभियान चला कर लगभग दस हजार नए व्यापारियों को पार्टी से जोड़ा जाए। उत्तर प्रदेश में 351 विधानसभा सीटों पर मझले व कुटीर उद्योग कर रहे व्यापारियों के संगठनों को पार्टी से जोड़ा जाए। व्यापारियों को दस लाख का बीमा, व्यापारी कल्याण बोर्ड, मुद्रा योजना  जैसी योजनाओं से अवगत कराएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय संयोजक हेमंत खंदौली, महानगर संयोजक गौरव बंसल, जिला संयोजक संजय गुप्ता, दिनेश कुमार अग्रवाल, सौरभ बंसल, गोपाल शर्मा, संतोष कटारा, शिव कुमार प्रमुख, प्रदीप गुप्ता, सुनील मित्तल, केके गुप्ता, देवेंद्र भदौरिया, सतीश गुप्ता, विकास गोयल, आलोक भदौरिया, संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार का कहर: बाह-पिनाहट में दो बच्चों सहित तीन की मौत, आगरा में डेंगू मरीजों की संख्या पांच सौ के पार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed