{"_id":"5b3c9da94f1c1b05278b4742","slug":"bjp-leaders-competed-for-hoardings-in-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्ता की हनक में नियमों को ताक पर रखकर यहां भाजपा नेताओं ने किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता की हनक में नियमों को ताक पर रखकर यहां भाजपा नेताओं ने किया ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 04 Jul 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
भ्ााजपा नेताअाें ने लगाई होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में अमित शाह के दौरे के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में होर्डिंग वार शुरू हो गया है। इस युद्ध के चलते उन्होंने सभी नियमों को ताक पर रख दिया है।
एमजी रोड को नो होर्डिंग जोन घोषित किया गया है और चौराहे से 50 मीटर की दूरी तक होर्डिंग लगाने पर प्रतिबंध हैं, लेकिन नेताओं ने सत्ता के हनक में सभी नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं।
सूरसदन के सामने पूरी सड़क को होर्डिंगों से पाट दिया है। वजीरपुरा रोड, एमजी रोड, स्पीड कलर लैब, हरीपर्वत, सेंट जोंस, नालबंद, सुभाष पार्क, धाकरान, कलक्ट्रेट, साईं की तकिया, प्रतापपुरा तक होर्डिंग लगे हैं।

होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर खेरिया हवाई अड्डे से होटल उत्कर्ष विलास तक फतेहाबाद रोड पर होर्डिंग की बाढ़ आ गई है। किसी भी नेता ने नगर निगम से अनुमति नहीं ली है।
होर्डिंगों को लेकर नेताओं में आपसी विवाद शुरू हो गया है। बेहतर लोकेशन के चक्कर में एक- दूसरे के होर्डिंगों को हटाकर अपने होर्डिंग लगा रहे हैं। इस काम में बाजी वे नेता मार रहे हैं।
जो नगर निगम के संपर्क में हैं। मंगलवार को दिनभर होर्डिंग लगाने और लगाने काम चलता रहा है। सूरसदन चौराहे के सौंदर्यीकरण काम चल रहा है। होर्डिंग की वजह से वह काम भी ठप हो गया है।