{"_id":"64423658e80e132b360c1144","slug":"bjp-leader-threatened-to-leave-the-house-then-son-took-back-his-name-nikay-chunav-2023-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav 2023: टिकट न मिलने पर भाजपा नेता का बेटा हुआ बागी, पिता ने दिखाए तेवर, दी ऐसी धमकी कि बन गई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav 2023: टिकट न मिलने पर भाजपा नेता का बेटा हुआ बागी, पिता ने दिखाए तेवर, दी ऐसी धमकी कि बन गई बात
Fri, 21 Apr 2023 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:38 PM IST
सार
भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बेटे ने निर्दलीय नामांकन कर दिया। पिता ने नाम वापस लेने के लिए समझाया, लेकिन बेटे ने नामांकन वापस लेने से इनकार कर दिया। तब पिता ने घर छोड़ने की धमकी दी तो बेटा नाम वापस लेने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव में रिश्तों की डोर भी आड़े आ रही है। ताजनगरी आगरा में ऐसा ही मामला सामने आया, जहां टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता के बेटे ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का एलान करते हुए नामांकन कर दिया। इस बात की खबर जब भाजपा नेता को हुई तो वे बेटे को मनाने पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद भी जब बेटे ने नामांकन वापस लेने से इनकार कर दिया। तब पिता ने घर छोड़ने की धमकी दी। इसके बाद बेटे ने नामांकन वापस लिया।
ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी में आक्रामक हुए कुत्ते: बालिका पर किया हमला, पैर से नोंच ले गए मांस; लोगों ने बचाई मासूम की जान
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
मामला वार्ड-37 आवास विकास कॉलोनी का है। भाजपा नेता ओमप्रकाश चलनीवाले के बेटे यशवंत काफी समय से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा से टिकट लेने के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सका। इससे आहत यशवंत ने निर्दलीय नामांकन कर दिया। जब इस बात की खबर पार्टी पदाधिकारियों को हुई तो वे हैरान रह गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी में आक्रामक हुए कुत्ते: बालिका पर किया हमला, पैर से नोंच ले गए मांस; लोगों ने बचाई मासूम की जान
विज्ञापन