फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader shot at on MG Road, injured

Agra News: एमजी रोड पर भाजपा नेता को मारी गोली, घायल

Thu, 07 Aug 2025 01:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP leader shot at on MG Road, injured
आगरा। शाह मार्केट (हरीपर्वत) के बाहर बुधवार की रात दुकान पर अंडे खा रहे डेयरी व्यवसायी और भाजपा नेता सुमित दिवाकर को गोली मार दी गई। गोली उनके कान के पास से छूकर निकल गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना से अफरातफरी मच गई। हमलावर बाइक पर बैठकर भाग निकला। घायल भाजपा नेता को परिचित थाना हरीपर्वत लेकर आए। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावर की तलाश में लगी है। नगला पदी, न्यू आगरा निवासी सुमित दिवाकर की डेयरी है। वह भाजपा महानगर के कार्य निर्माण विभाग के सह संयोजक हैं। वह रात तकरीबन 11:30 बजे शाह मार्केट के बाहर दुकान पर अंडे खाने आए थे। वह एक तरफ खड़े थे। अचानक एक युवक आया। उसने गोली चला दी। वह पीछे की तरफ घूम गए। इससे गोली उनके कान के पास से छूकर निकली और टिन में जा लगी। आवाज सुनकर आसपास के खड़े लोग घबरा गए। वह दूर भाग गए। सुमित जमीन पर गिर गए। वह बेहोश हो गए। दुकान पर माैजूद अन्य लोगों ने घायल सुमित दिवाकर के चेहरे पर पानी डाला। इसके बाद थाना हरीपर्वत लेकर आए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। उनके मित्र दीप विनायक ने बताया कि शाह मार्केट क्षेत्र के रहने वाले सोहेल नामक युवक ने हमला किया। पूर्व में उससे विवाद हुआ था। इस पर थाना हरीपर्वत में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की थी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हमले का आरोप सोहेल नामक युवक पर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगा दिया गया है। उधर, रात में बाजार में पुलिस नहीं होने की वजह से हमलावर आसानी से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed