{"_id":"5fa6e6598ebc3e5be450ac24","slug":"bjp-leader-murder-aressted-mainpuri-news-agr4671705107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से साजिश रचने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से साजिश रचने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना दन्नाहार में पकड़ा वांछित आरोपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। वर्ष 2017 में इटावा जेल में रहकर भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने के आरोपी शिवनाथ को थाना दन्नाहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जेल में रहते हुए पुत्र के साथ साजिश रचकर भाड़े के शूटरों से भाजपा नेता की हत्या कराई थी। नेता के साथ ही पेट्रोल पंप कर्मी की भी मौत हो गई थी।
विगत एक जनवरी 2017 को थाना दन्नाहार क्षेत्र स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान के पेट्रोल पंप पर कार में सवार चार भाड़े के शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई थी। वारदात के दौरान एक शूटर नवनीत नेहरा की गोली लगने से मौत हो गई थी।
घटना के समय शिवनाथ अपने पुत्र गुड्डू चौहान के साथ इटावा जेल में थे। मामले में शिवनाथ को हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया था। मामले में तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक ओमहरी बाजपेई ने शिवनाथ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। संवाद