{"_id":"5d97601e8ebc3e017553b609","slug":"bjp-leader-mobile-tower-and-encroachment-removed-in-cantonment-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणः भाजपा नेता के घर से मोबाइल टावर ढहाया, अनुदान में बने शौचालय भी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणः भाजपा नेता के घर से मोबाइल टावर ढहाया, अनुदान में बने शौचालय भी तोड़े
Sat, 05 Oct 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुरा में छावनी परिषद की टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए तीन शौचालय समेत 12 पक्के निर्माण ढहा दिए। लोगों ने सरकारी अनुदान से बनवाए गए शौचालयों को तोड़ने का विरोध किया और इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
भाजपा नेता कृष्ण कुमार गोयल के घर लगे मोबाइल टावर हटाने पर भी हंगामा हुआ। कैंट स्टेशन रोड के पास सुल्तानपुरा में छावनी की टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए दिलीप मैसी, राज मैसी और शेर सिंह के घरों के बाहर बने तीन शौचालयों को गिराना शुरू किया तो लोगों ने इसका विरोध किया।
उनका कहना था कि सरकार ने 12 हजार रुपये का अनुदान दिया था। खुले में शौचमुक्त करने के अभियान के तहत यह बनवाए गए थे। छावनी प्रशासन ने भी तब शौचालय बनवाने पर बल दिया था। अब इन्हें तोड़ा जा रहा है। इसके बाद भी टीमों ने शौचालय तोड़ दिए। इसके साथ ही छह बाथरूम और दो कमरे भी जेसीबी से तोड़ दिए गए।

Trending Videos
छावनी क्षेत्र से भाजपा नेता के घर लगा मोबाइल टावर भी हटाया
- फोटो : अमर उजाला
हंगामा हुआ तो थाना सदर की पुलिस आ गई। लोगों ने नजदीक स्थित भाजपा नेता के घर के ऊपर लगे मोबाइल टावर को हटाने की मांग की। उनका कहना था कि यह टावर अवैध रूप से लगा हुआ है।
इसकी अनुमति भी छावनी से नहीं ली गई है। इसके बाद टीम ने मोबाइल टावर को भी हटाना शुरू कर दिया। छावनी के इंजीनियर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि छावनी की टीम ने नोटिस देने के बाद अतिक्रमण हटवा दिए।
इसकी अनुमति भी छावनी से नहीं ली गई है। इसके बाद टीम ने मोबाइल टावर को भी हटाना शुरू कर दिया। छावनी के इंजीनियर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि छावनी की टीम ने नोटिस देने के बाद अतिक्रमण हटवा दिए।