फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader JP Nadda claims to win 74 seats of UP in lok sabha election 2019

जेपी नड्डा ने समझे ब्रज के सियासी समीकरण, यूपी में 74 सीट जीतने का दावा

Tue, 29 Jan 2019 07:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Jan 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
BJP leader JP Nadda claims to win 74 seats of UP in lok sabha election 2019
भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ने मंगलवार को आगरा और अलीगढ़ मंडल की आठ लोकसभा सीटों की चुनावी रणनीति पर मंथन किया। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी लोकसभा सीटों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बात की। 

विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे से प्रारंभ हुआ बैठक का सिलसिला रात करीब आठ बजे तक चला। जेपी नड्डा दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा पहुंचे। बैठक से पहले पत्रकारों से बात की। कहा कि अलीगढ़ और आगरा मंडल की आठ लोकसभा सीटों के प्रमुख पदाधिकारियों से वार्ता होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 20 वरिष्ठ पदाधिकारी इस काम में लगे हैं, जो आठ से नौ लोकसभा सीटों पर संगठन की समीक्षा के साथ वहां राजनीतिक समीकरणों को समझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो तीन फरवरी को गाजियाबाद जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'कार्यक्रमों को अंजाम तक पहुंचाना है'

जेपी नड्डा ने कहा कि फरवरी और मार्च का महीना संगठनात्मक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। नेतृत्व ने जो कार्यक्रम तय किए हैं, उन्हें अंजाम तक पहुंचाना है। संगठन में कहां क्या कमी रह गई है, उसे देखना है। उस कमी को पूरा करना है। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश है। उनके जोश देखकर यह तय हो गया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा 73 नहीं बल्कि 74 सीट जीतेगी। इस दौरान उन्होंने दोनों मंडलों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग वार्ता की। 

बैठकों में इन पदाधिकारियों के साथ हुई चर्चा 

सर्किट हाउस में शाम करीब आठ बजे तक चली बैठक में जेपी नड्डा ने फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, और आगरा लोकसभा सीटों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के वार्ता की। इनमें सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी और लोकसभा चुनाव संयोजक शामिल रहे।

इन पदाधिकारियों से मिलकर उन्होंने संबंधित लोकसभा के सामाजिक समीकरण, स्थानीय मुद्दे, पिछले चुनावों में भाजपा और विरोधी दलों के प्रदर्शन आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed