फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leader is gang leader of robbers gang in agra

भाजपा नेता निकला लुटेरों का सरगना, दो बड़ी वारदात की रची थी साजिश, मुठभेड़ में नौ गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2020 01:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Aug 2020 01:26 PM IST
सार

  • भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष समीर अब्बास पर आरोप, शाहगंज में साथियों के साथ की थी वारदात

विज्ञापन
bjp leader is gang leader of robbers gang in agra
मुठभेड़ में नौ बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र के कोठी मीना बाजार में 28 जुलाई को चांदी कारीगरों से 14.5 किलोग्राम चांदी लूटने वाले बदमाशों का सरगना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र का पूर्व अध्यक्ष समीर अब्बास है। 

विज्ञापन


शनिवार रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार नौ बदमाशों से पूछताछ में यह बात सामने आई। भाजपा नेता फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया। इनसे तीन तमंचे, टाटा सफारी, स्विफ्ट डिजायर, दो बाइक, 18900 रुपये, लूटी गई नौ किलोग्राम चांदी बरामद हुई।
विज्ञापन



संबंधित खबर- आगरा में आधी रात को मुठभेड़, नौ शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, दरोगा भी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गैंग के सरगना समीर अब्बास उर्फ जौनी के मुख्य साथी आमिर औैर अकबर है। उन्होंने 17 लोगों का गैंग बना रखा है। उनके पास वाहन और असलहा हैं। गैंग ने 25 दिन पहले ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी प्रशांत गुप्ता के कारीगरों से कोठी मीना बाजार के पास चांदी लूटी थी। 

पुलिस ने शनिवार रात को नौ बदमाशों को वायु विहार में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इनमें एक बदमाश योगेंद्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। एक दरोगा राजीव सोलंकी भी घायल हुए थे।

बाइक के बाद स्कूटर पर ले गए थे लूटी चांदी

पुलिस ने बताया कि चांदी लूटने एक बाइक पर लहटा, संगीत, बंटी थे। स्कूटर पर आमिर और महफूज थे। बाइक सवारों ने चांदी लूटी और स्कूटर सवारों को पकड़ा दी, जिससे पुलिस न पकड़ सके। सफारी में पीछे अकबर, समीर अब्बास सहित अन्य बदमाश थे। जौनी लॉकडाउन में चांदी नहीं बेच सका था। इस कारण हिस्सा कर दिया था।

इन वारदात की बनाई थी साजिश 

- 21 अगस्त को ट्रांसपोर्टर जय सिंह को लूटने आए थे। तीन बदमाश कैलाशपुरी पर पुलिस ने पकड़े।
- आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर आठ में सराफ के घर में डकैती के लिए समीर अब्बास और अकबर ने रेकी की।
- बेलनगंज के व्यवसायी को अगवा कर तीन क्विंटल चांदी लूटने की योजना थी। व्यवसायी की गाड़ी को पूर्व में बदमाश अकबर ले जाता था।

इनकी हुई गिरफ्तारी

विकास निवासी कुकर गांव, थाना सहपऊ, हाथरस, महफूज निवासी दरियागंज, थाना पटियाली, कासगंज, संगीत निवासी रामपुर, थाना सहपऊ, हाथरस, बंटी निवासी रामपुर, थाना सहपऊ, हाथरस, प्रताप निवासी नगला गूलर, सराय बोदला, जगदीशपुरा, कमल निवासी ककरावली, एटा, अकबर निवासी किशोरपुरा, जगदीशपुरा, लहटा उर्फ राजेश निवासी रामपुर, थाना सहपऊ, हाथरस,  योगेंद्र उर्फ कररू निवासी दासपुर, थाना मलावन, एटा

ये हैं फरार
समीर अब्बास उर्फ जौनी निवासी किशोरपुरा, जगदीशपुरा, आमिर निवासी किशोरपुरा

डेढ़ साल पहले पद से हटा दिया

भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि समीर अब्बास के बारे में जानकारी की गई है। वह अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष के पद पर था लेकिन डेढ़ साल पहले ही उसे पद से हटाया जा चुका है। तभी से वह पार्टी में सक्रिय भी नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed