फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Leader Died in Road Accident at Firozabad Agra Highway

फिरोजाबादः भाजपा नेता को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Fri, 01 Nov 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bjp Leader Died in Road Accident at Firozabad Agra Highway
मृतक अधिवक्ता सुरेशचंद्र भदौरिया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद-आगरा हाईवे पर रसूलपुर थाना क्षेत्र में ग्राम मौढा के पास गुरुवार को बाइक सवार भाजपा नेता को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे भाजपा नेता एडवोकेट सुरेशचंद्र भदौरिया की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अधिवक्ता दीवानी जा रहे थे।
विज्ञापन

 
शिकोहाबाद में नगर पालिका बाजार के समीप निवासी सुरेशचंद्र भदौरिया एडवोकेट (55) पुत्र विक्रम सिंह भदौरिया गुरुवार को घर से जनपद न्यायालय बाइक से आए थे। यहां अपने बस्ते पर कुछ देर रुकने के बाद वह 11 बजे टूंडला स्थित ग्राम न्यायालय के लिए बाइक से निकले।
विज्ञापन


वह बाइक से जैसे ही थाना रसूलपुर क्षेत्र में हाईवे पर ग्राम मोढ़ा के पास पहुंचे तो उन्हें ट्रक ने रौंद दिया। अधिवक्ता सुरेशचंद्र भदौरिया के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आगे जा रहे लोगों ने ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bjp Leader Died in Road Accident at Firozabad Agra Highway
भाजपा नेता और अधिवक्ता की मौत के बाद घर पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मौके पर एसएचओ रसूलपुर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में लिया है।

अधिवक्ता की मौत के बारे में जैसे ही कचहरी में सूचना मिली तो वह लोग भी घटना स्थल की तरफ दौड़ लिए। इसके अलावा जिला अस्पताल में मेयर नूतन राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, डा. एसपी लहरी सहित कई भाजपा नेता पहुंच गए।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट,पूर्व महासचिव पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट के साथ काफी अधिवक्ता जिला अस्पताल में पहुंच गए।
 

अधिवक्ता का शव आते ही परिवार में मचा कोहराम
अधिवक्ता सुरेश भदौरिया का शव पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों की भी भीड़ उमड़ी।

अधिवक्ता सुरेश भदौरिया वकालत के साथ ही भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। वर्तमान में उनके पास वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद था। इससे पूर्व नगर अध्यक्ष का पद ग्रहण कर चुके थे।

जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कई पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गये। भदौरिया का दाह संस्कार शुक्रवार सुबह आवगंगा शमशान घाट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed