{"_id":"6aff1eee37041306580f6a75","slug":"bjp-leader-chanting-radhe-radhe-kamal-khila-de-at-taj-mahal-video-viral-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: 'राधे-राधे कमल खिला दे', भाजपा नेता ने ताजमहल में लगाया नारा; पुलिस के सामने बोले गलती हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: 'राधे-राधे कमल खिला दे', भाजपा नेता ने ताजमहल में लगाया नारा; पुलिस के सामने बोले गलती हो गई
Thu, 19 Nov 2026 09:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:38 PM IST
सार
वीडियो में ताजमहल को तेजो महल बताते हुए चुनावी नारे और जय श्रीराम का उद्घोष किया गया। एसीपी ताज सुरक्षा के मुताबिक एएसआई और सीआईएसएफ की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ताजमहल में भाजपा नेता ने की नारेबाजी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन बृहस्पतिवार को ताजमहल परिसर के अंदर राजनीतिक और धार्मिक नारेबाजी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भाजपा ब्रज क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी (सोशल मीडिया प्रभारी) राजेश राठौर का बताया गया है, जिसे उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था। हालांकि पुलिस के सक्रिय होने पर हटा दिया। 34 सेकंड के वीडियो में ताजमहल परिसर में स्मारक को तेजो महल बताते हुए राधे-राधे कमल खिला दे... का चुनावी नारा लगाते नजर आ रहे हैं। वे ब्रज क्षेत्र की भूमि का जिक्र करते हुए मतदाताओं को संबोधित कर रहे हैं। अंत में जय श्रीराम का उद्घोष भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बृहस्पतिवार को विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत होने के कारण ताज में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क था, जिससे परिसर में भारी भीड़ मौजूद थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ताजमहल परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि, प्रचार या नारेबाजी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
उधर, राजेश राठौर का कहना था कि गलती से बोल गए थे। इसकी जानकारी नहीं थी। ताज सुरक्षा पुलिस को भी बता दिया था। फेसबुक से पोस्ट को हटा दिया है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि ताजमहल परिसर का वीडियो था। इस मामले में एएसआई और सीआईएसएफ की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह कृत्य जानबूझकर किया गया है, इस बारे में ताजगंज थाने में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण सहायक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
