फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader and brothers beat up the youth

Agra News: भाजपा नेता और भाइयों ने युवक को पीटा

Wed, 03 Jan 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP leader and brothers beat up the youth
भोगांव।गांव आलीपुर पट्टी में भाजपा नेता ने भाइयों और साथियों के साथ युवक को जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने भाजपा नेता समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गांव आलीपुर पट्टी निवासी अगम और दीपांशु बुधवार शाम साढ़े पांच बजे अपने पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे स्कूटी से गांव के लाल कोठी तिराहे पर पहुंचे तो घात लगाए बैठे भाजपा नेता आशीष पांडेय ने भाई आशुतोष पांडेय, अमरीश पांडेय व दो अन्य के साथ हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने अगम को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जानकारी होने के बाद पीड़ित अगम के पिता अंबरीश पांडेय मौके पर पहुंच गए। आरोपी अगम को गली में घसीटते ले जा रहे थे। विरोध पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। घायल का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर भाजपा नेता और उसके दो भाइयों तथा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed