फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader accused of sexual abusing by kidnapping girl in agra

Agra: युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, मंदिर में जबरन की शादी, भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Jun 2022 06:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jun 2022 06:42 PM IST
सार

पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर भाजपा नेता, उसके भाई, मां-पिता समेत छह नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
BJP leader accused of sexual abusing by kidnapping girl in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला आईटी प्रभारी पर एक युवती ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने और जबरन शादी का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर थाना बरहन में भाजपा नेता, उसके दो भाइयों, मां-पिता समेत छह नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन

 
बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले व्यक्ति की ओर से एसएसपी को दिए गए पत्र में कहा गया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री एत्मादपुर क्षेत्र के एक कौशल विकास प्रशिक्षण में 29 मई को गई थी। घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। 31 मई को पता चला कि बेटी को गढ़ी बाजरा निवासी भोला गाड़ी में तीन चार लोगों के साथ लेकर गया है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। 

विज्ञापन

गाजियाबाद ले जाकर किया दुष्कर्म  

एक जून को उनकी पुत्री सादाबाद के समीप गांव सरोट में बदहवास हाल में मिली। उसने बताया कि भोला प्रशिक्षण केंद्र के बाहर मिला था। गांव लेकर जाने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया, जिसमें तीन-चार लोग पहले से सवार थे। गाड़ी में ही उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसे गाजियाबाद ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध पर पिटाई भी की। 30 मई को आर्य समाज मंदिर में जबरन शादी कर ली। विरोध करने पर भाजपा नेता होने की धौंस दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई 

आरोप है कि कई बार पुलिस में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी के आदेश पर 26 जून को भोला सिंह, उसके भाई नीरज, चेतन, पिता थान सिंह, मां गोला देवी निवासी गढ़ी बाजरा, डॉ. दिनेश सिंह निवासी उस्मानपुर, खंदौली और 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed