फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader accused of land grabbing

Agra News: भाजपा नेता पर जमीन कब्जाने का आरोप

Thu, 13 Jun 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
BJP leader accused of land grabbing
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा की रहने वाली एक विधवा ने ककरइया के रहने वाले भाजपा नेता पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा की गई शिकायत की सुनवाई करने के बाद प्राधिकरण सचिव ने एसपी से शिकायत के संबंध में आख्या मांगी है। अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


पीड़िता पुष्पादेवी ने शिकायत में कहा है कि उसकी एक जमीन ककरइया दरीबा में है। इस जमीन पर उसका कई सालों से कब्जा है। जमीन महंगी होने के कारण गांधी पार्क दरीबा के रहने वाले विशाल वाल्मीकि, जीतू वाल्मीकि, विमल, सचिन उसकी जमीन पर कब्जा करके निर्माण कार्य करना चाहते हैं। विरोध करने पर सबक सिखाने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने बताया कि कई साल पहले उसके पति की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


शिकायत में कहा कि एसडीएम और सीओ से शिकयत करने पर सुनवाई नहीं हुई है। आरोपी जून के महीने में निर्माण पूरा करना चाहते हैं। आरोपियों द्वारा जमीन पर कब्जा करने से उसका बहुत नुकसान होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने शिकायत के संबंध में एसपी से की गई कार्रवाई के संबंध में आख्या मांगी है। शिकायत की अगली सुनवाई 16 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed