{"_id":"5cab29bdbdec22143d398299","slug":"bjp-it-cell-workers-waiting-for-sushma-swaraj-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म हुआ भाजपा के 'साइबर योद्धाओं' का इंतजार, तीन घंटे देरी से पहुंचीं सुषमा स्वराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म हुआ भाजपा के 'साइबर योद्धाओं' का इंतजार, तीन घंटे देरी से पहुंचीं सुषमा स्वराज
Mon, 08 Apr 2019 04:50 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यक्रम में पहुंचीं सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में भाजपा के विजय संकल्प साइबर योद्धा कार्यक्रम में आखिर कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म हो गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता दोपहर एक बजे से उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन सुषमा स्वराज चार बजे के बाद पहुंचीं।
विज्ञापन
भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ की ओर से सिंगना स्थित ट्रेड सेंटर में ‘विजय संकल्प साइबर योद्धा’ सम्मेलन आयोजित हो रहा है। यह सम्मेलन दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। यहां करीब एक बजे सुषमा स्वराज को पहुंचना था, लेकिन वो तीन घंटे से भी अधिक देरी से यहां पहुंचीं।
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि कार्यक्रम में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आगरा और फतेहपुर सीकरी के आईटी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में दो हजार से अधिक कार्यकर्ता मौजूद हैं।
विज्ञापन